हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

SA vs WI: रोमारियो शेफर्ड ने 4,4,4,4 जड़कर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

SA vs WI: वेस्टइंडीज की टीम सुपर 8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरी थी. जहां पर वेस्टइंडीज के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया. ऐसे समय में रोमारियो शेफर्ड और जेसन होल्डर ने मिलकर शानदार पार्टनरशिप करके टीम की इज्जत बचाई. इस दौरान रोमारियो ने अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया है.

विज्ञापन
romario shepherd and jason holder

SA vs WI: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 का 7वां मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया. जहां पर साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. जिसके बाद वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 176 रन बनाए. जिसमें रोमारियो शेफर्ड और जेसन होल्डर की रिकॉर्डतोड़ साझेदारी की बहुत ही अहम भूमिका रही. इस मुकाबले में ही तूफानी बल्लेबाजी करके शेपर्ड ने इतिहास रच दिया है. वो ऐसा काम करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. 

रोमारियो शेफर्ड ने रच दिया इतिहास  

वेस्टइंडीज की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी. जिसके बाद उन्होंने सिर्फ 83 रनों पर ही 7 विकेट गंवा दिए थे. ऐसे में ऑल आउट होने से बचने की बात हो रही थी. ऐसे समय में  रोमारियो शेफर्ड और जेसन होल्डर ने जिम्मेदारी उठाई और बड़े शॉट खेलने शुरू कर दिए. जेसन होल्डर ने 31 गेंदों में 49 रनों की अहम पारी खेली. वहीं नंबर 9 पर बल्लेबाजी करने आए रोमारियो शेफर्ड ने 37 गेंदों में नाबाद 52 रनों की पारी खेली. टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में शेफर्ड पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने नंबर 9 पर बल्लेबाजी करके अर्धशतक जड़ा है. इसके साथ ही दोनों के बीच 9वें विकेट के लिए 57 गेंदों में 89 रनों की पार्टनरशिप हुई. टी-20 इंटरनेशनल में ये 9वें विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है. 

ये भी पढ़ें: शादी से पहले फॉर्म में लौटे अर्जुन तेंदुलकर, वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर मचाया तहलका

विज्ञापन

एकतरफा अंदाज में जीती साउथ अफ्रीका 

शुरू में बल्लेबाजों के फेल होने के बाद भी वेस्टइंडीज की टीम ने अंत में जाकर 177 रनों का लक्ष्य दक्षिण अफ्रीका को दिया. अफ्रीका के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 47 रनों की अहम पारी खेली. वहीं कप्तान एडेन मार्करम ने 46 गेंदों में नाबाद 82 रनों की पारी खेली. जिसमें 7 चौके और 4 छक्के जड़े. बाद में रयान रिकेल्टन ने भी 28 गेंदों में 45 रन बनाए. जिसके कारण ही अफ्रीका की टीम ने 16.1 ओवरों में सिर्फ 1 विकेट गंवाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. इसी के साथ अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है.

ये भी पढ़ें: T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से चटाई धूल, बेकार गई शेफर्ड की ऐतिहासिक पारी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola