PAK vs SL: पाकिस्तान की टीम बड़ी उम्मीदों के साथ श्रीलंका के खिलाफ मैदान पर उतरा था. शानदार बल्लेबाजी करने के बाद फैंस की उम्मीदें और ज्यादा बढ़ गई थी, लेकिन गेंदबाजों ने निराश कर दिया. जिसके कारण ही पाकिस्तान 65 के बजाय सिर्फ 5 रनों से ही जीत सकी और सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई. जीत कर भी हारने वाली पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में बताया की उनकी टीम से कहां पर गलती हो गई.
सलमान अली आगा ने बताया कहां पर हुई गलती
सेमीफाइनल में एंट्री के लिए पाकिस्तान की टीम को कम से कम 65 रनों से जीतना था, लेकिन वो ऐसा नहीं कर सकी. इसके पीछे का कारण बताते हुए पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, ‘मुझे लगता है कि जब मैं टॉस हार गया, तो ओस की वजह से यह हमेशा मुश्किल होने वाला था. फिर यह बहुत अच्छी पिच थी और उन्हें 148 पर रोकना एक चुनौती होने वाला था. लेकिन हमने कोशिश की और इसे बनाया, लेकिन उन्हें 148 पर रोकना शुरू से ही मुश्किल होने वाला था. मुझे लगता है कि अगर मैं टॉस जीत जाता, तो कहानी कुछ और हो सकती थी. हां, आप कह सकते हैं कि ओस निश्चित रूप से एक फैक्टर थी. लेकिन हम अपने प्लान को उस तरह से एग्जीक्यूट नहीं कर सके जैसा हम चाहते थे.’
साहिबजादा फरहान पूरे टूर्नामेंट में अकेले लड़ते नजर आए. जिसके बारे में कप्तान सलमान अली आगा ने कहा, ‘हमारी स्पिन शानदार रही है, लेकिन आज जाहिर तौर पर उस्मान का दिन खराब था और यह T20 गेम में हो सकता है. मुझे लगता है कि हम पूरे टूर्नामेंट में अच्छी बैटिंग नहीं कर सके। सिर्फ साहिबजादा फरहान थे, उन्होंने बहुत अच्छी बैटिंग की. उस समय, अगर कोई उनकी थोड़ी और मदद कर सकता, तो कहानी कुछ और हो सकती थी. पूरे टूर्नामेंट में बैटिंग हमेशा चिंता का विषय रही, खासकर मिडिल ऑर्डर.’
ये भी पढ़ें: PAK vs SL: हारने के बाद भी श्रीलंका ने बदल दिया पॉइंट्स टेबल का खेल, पाकिस्तान का वर्ल्ड कप में सफर हुआ खत्म
टीम की सबसे बड़ी कमी पर भी बोले कप्तान
पाकिस्तान की टीम में सबसे बड़ी समस्या उनकी मिडिल ऑर्डर रही है. जिसके बारे में बोलते हुए कप्तान सलमान अली आगा ने कहा, ‘मिडिल ऑर्डर पिछले कुछ सालों से हमारे लिए एक प्रॉब्लम रहा है. हमें बैठकर उस डिपार्टमेंट पर भी ध्यान देना होगा. आखिरी दो ओवर में काफी रन गंवाए. हम जैसा चाहते थे वैसा फिनिश नहीं कर पाए. हमने 18 ओवर तक बहुत अच्छी बैटिंग की और विरोधी टीम को दो अच्छे ओवर करने दिए. लेकिन अगर हमने वे दो ओवर अच्छी बैटिंग की होती 30 और रन बनाए होते, जैसे 10-15 और रन, तो कहानी अलग हो सकती थी.’
ये भी पढ़ें: PAK vs SL: श्रीलंका के खिलाफ जीत कर भी ‘हार’ गई पाकिस्तान, टी-20 वर्ल्ड कप से हुई बाहर
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
30 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines