हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK: हैंडशेक कंट्रोवर्सी पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने दिया बड़ा बयान, सूर्या पर होगी निगाहें 

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच एसीसी एशिया कप 2025 में नो हैंडशेक विवाद शुरू हुआ था. जहां पर सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान से हाथ मिलाने से ही इंकार कर दिया था. इस विवाद पर आज भी चर्चा होती है. अब दोनों टीमें एक बार फिर से मैदान पर भिड़ने वाली हैं. ऐसे में इस कंट्रोवर्सी पर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने बड़ा बयान दिया है. 

विज्ञापन
ind vs pak no handshake

IND vs PAK: टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को आर प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबला होने वाला है. आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में ये दोनों ही टीमों का तीसरा मुकाबला होने वाला है. इस मुकाबले में जीतने वाली टीम को सीधे सुपर 8 में एंट्री मिल जाएगी. वहीं हारने वाली टीम को अगला मुकाबला जीतना होगा. इस मुकाबले में भी क्या हैंडशेक कंट्रोवर्सी जारी रहेगी, इस पर बड़ा सवाल है. पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने इसको लेकर अपना पक्ष रखा है.

सलमान अली आगा ने दिया बड़ा बयान 

भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते बहुत ज्यादा खराब हो गए हैं. एशिया कप 2025 से पहले पहलगाम आतंकी हमला हुआ था. जिसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लांच किया था. जिसके कारण ही एशिया कप के दौरान टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान और टीम से हाथ नहीं मिलाने का फैसला किया. जिससे क्रिकेट जगत में बड़ा विवाद खड़ा हो गया था. जिसको लेकर अब सलमान आगा से सवाल किया गया तो उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मेरी निजी राय शायद मायने न रखे, लेकिन क्रिकेट वैसे ही खेला जाना चाहिए जैसे हमेशा खेला जाता है. यह उन्हें फैसला लेना है कि वे क्या करना चाहते हैं.’

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: 15 फरवरी को एक नहीं, दो-दो बार भिड़ेंगी भारत-पाकिस्तान की टीमें, नोट कर लीजिए मैच टाइमिंग

विज्ञापन

विवादों से दूर नहीं रह पाएगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला 

अब तक ये मुकाबला भी विवादित ही रहा है. पहले पाकिस्तान की सरकार ने 15 फरवरी को होने वाले इस मुकाबले में खेलने से इंकार कर दिया था. जिसके बाद आईसीसी और पीसीबी के बीच बैठक हुई. जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सरेंडर करके मैच खेलने का फैसला किया. ऐसे में मैच के दौरान भी इस विवाद का असर देखने को मिल सकता है. भारतीय खिलाड़ी के ऊपर एक बार और बड़ी जीत दर्ज करने का दबाव होगा. पाकिस्तानी टीम उस्मान तारिक के भरोसे ही नजर आ रही है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा को उतारने से पहले मिली अहम सलाह, बीमारी के बाद कमबैक का इंतजार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola