IND vs PAK, Salman Ali Agha Statement: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान की टीमें भिड़ने वाली हैं. विवादों के बाद ये मुकाबला खेला जा रहा है. ऐसे में भारत-पाकिस्तान के अलावा भी कई देशों के फैंस की इस मुकाबले पर नजर होगी. दोनों ही टीमें अपनी तैयारियों में कोई कमी नहीं रखना चाहती हैं. मुकाबले में से पहले पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने 5 बड़े बयान दिए हैं. उन्होंने अभिषेक शर्मा पर भी बड़ा स्टेटमेंट दिया है.
सलमान अली आगा ने दिया बड़ा बयान
भारत के खिलाफ महामुकाबले से पहले हुए प्री मैच पोस्ट प्रेजेंटेशन सेरेमनी में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने उस्मान तारिक पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए कहा, ‘ICC ने उनका टेस्ट किया है और उन्हें दो बार क्लियर किया है. मुझे नहीं पता कि इतना हंगामा किस बात का है. वैसे भी, उन्हें इन सब बातों से ज्यादा परेशानी नहीं होती क्योंकि जब से उन्होंने खेलना शुरू किया है लोग उनके एक्शन के बारे में बात करते हैं, इसलिए उन्हें इसकी आदत है.’
अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान को बहुत ज्यादा परेशान किया है. ऐसे में महामुकाबले से पहले उनका पूरी तरह से फिट नहीं होना भारत के लिए बड़ी परेशानी की बात है. पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने अभिषेक को लेकर कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि अभिषेक शर्मा कल खेलेंगे, मुझे उम्मीद है कि वह ठीक हो रहे हैं. हम सबसे अच्छे खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना चाहते हैं.’
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: हैंडशेक कंट्रोवर्सी पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने दिया बड़ा बयान, सूर्या पर होगी निगाहें
इंडिया के खिलाफ खराब रिकॉर्ड पर बोले सलमान आगा
आईसीसी इवेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. जिसके बारे में बात करते हुए सलमान अली आगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हमारा रिकॉर्ड भारत के खिलाफ अच्छा नहीं रहा है, लेकिन अब हम इतिहास को नहीं बदल सकते हैं. मैं सिर्फ इतना कहना चाहूंगा कि हर दिन नया होता है.’ इसके अलावा उन्होंने साफ कर दिया है कि स्पिनरों का इस कोलंबो में मदद मिलने वाली है. हैंडशेक विवाद पर भी अपनी प्रतिकिया देते हुए सलमान अली आगा ने कहा, ‘मेरी निजी राय शायद मायने न रखे, लेकिन क्रिकेट वैसे ही खेला जाना चाहिए जैसे हमेशा खेला जाता है. यह उन्हें फैसला लेना है कि वे क्या करना चाहते हैं.’
ये भी पढ़ें: IND vs PAK मैच से पहले सौरव गांगुली ने पाकिस्तान का सरेआम उड़ाया मजाक, कहा-‘मुझे हैरानी है…’
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
34 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines