हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK: कोलंबो की पिच पर बरसेंगे चौके-छक्के, या नचाएगी फिरकी? भारत-पाक मैच से पहले आ गई पिच रिपोर्ट

IND vs PAK: टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का इंतजार चल रहा है. विवादित होने के कारण इस मुकाबले पर भारत-पाक के अलावा अन्य देशों के फैंस भी इस मुकाबले पर नजरें टिकाए हुए हैं. ये मैच श्रीलंका में खेला जाना है. जहां पर अब तक बहुत ही रोमांचक मुकाबले हुए हैं. इस मैच में प्रयोग होने वाली पिच की पहली तस्वीर अब सामने आ गई है.

विज्ञापन
IND vs PAK Match Pitch

IND vs PAK: श्रीलंका में भारत और पाकिस्तान की टीमें भिड़ने वाली हैं. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया. इस मैदान पर कुछ मुकाबले खेले गए हैं. जहां पर बल्लेबाजों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा है. भारत-पाक मुकाबले में प्रयोग होने वाली पिच की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर आ गई है. इसके साथ ही एक और बड़ा खुलासा भी हुआ है. जिससे पाकिस्तान की टीम बहुत ज्यादा खुश होगी.  

भारत-पाक मैच की पिच को लेकर हुआ बड़ा खुलासा 

इंडिया और पाकिस्तान के बीच मुकाबला उसी पिच पर होगा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे की टीम भिड़ीं थी. उस मुकाबले में गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिला था. वहीं बल्लेबाजों को बहुत ज्यादा परेशानी हुई थी. ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में भी लो स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिलेगा. दोनों ही टीमों के पास अच्छे गेंदबाज हैं. लेकिन इस पिच से पाकिस्तान की टीम बहुत ज्यादा खुश होगी. 

 पाकिस्तानी टीम अपनी प्लेइंग 11 में 5 स्पिनरों के साथ खेल रही है. ऐसे में वो इस पिच से मदद की उम्मीद कर रहे होंगे. वहीं टीम इंडिया भी अगले मैच की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव कर सकती है. कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में सीधी एंट्री मिल सकती है. वहीं वॉशिंगटन सुंदर भी रिंकू सिंह की जगह प्लेइंग 11 में आ सकते हैं. टीम इंडिया भी 4 स्पिनरों को प्लेइंग 11 में मौका दे सकती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: कोलंबो में शुरू हुई बारिश, भारत पाकिस्तान मैच पर मंडराया खतरा

यहां पर देखें दोनों टीमों का स्क्वॉड 

टीम इंडिया: ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर. 

विज्ञापन

पाकिस्तान टीम: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, फखर जमान, नसीम शाह, सलमान मिर्जा, ख्वाजा नफे.

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले Surya Kumar Yadav ने दिए 5 बड़े बयान, प्लेइंग 11 को लेकर दिया हिंट 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola