IND vs NED: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में प्रवेश कर लिया है. अब सुपर 8 के शुरू होने से पहले टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मुकाबला 18 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ खेलने वाली हैं. नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेले जाने वाले मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव कर सकते हैं. जिससे मोहम्मद सिराज की एंट्री हो सकती है. वहीं बुमराह और पांड्या को आराम दिया जा सकता है.
टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकता है बदलाव
भारतीय क्रिकेट टीम सुपर 8 स्टेज से पहले अपने कुछ खिलाड़ियों को आजमा सकती है. जिसके कारण ही जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है. बुमराह अब सीधे सुपर 8 में ही खेलते हुए नजर आ सकते हैं. जसप्रीत बुमराह की जगह प्लेइंग 11 में एक बार फिर से मोहम्मद सिराज को मौका मिल सकता है. यूएसए के खिलाफ खेलकर उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया था. इसके अलावा हार्दिक पांड्या को भी कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर आराम दे सकते हैं.
हार्दिक पांड्या की जगह वॉशिगंटन सुंदर को मौका मिल सकता है. सुंदर को भी सुपर 8 से पहले टीम इंडिया आजमाना चाहेगी. इंजरी के कारण वो लंबे समय से नहीं खेले हैं. ऐसे में नीदरलैंड के खिलाफ उन्हें आजमाया जा सकता है. वहीं कुलदीप यादव की जगह अर्शदीप सिंह की वापसी हो सकती है. जिससे टीम में 2 तेज गेंदबाज हो सके. वहीं शिवम दुबे भी अर्शदीप और सिराज की मदद कर सकते हैं. स्पिन विभाग में जिम्मेदारी वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल पर ही होगी.
ये भी पढ़ें: ZIM vs IRE: बारिश ने खत्म किया ऑस्ट्रेलिया का T20 वर्ल्ड कप 2026 में सफर, जिम्बाब्वे और श्रीलंका ने किया क्वालिफाई
यहां पर देखें भारत की संभावित प्लेइंग 11
ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल (उपकप्तान), वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज.
ये भी पढ़ें: भारत में होने जा रही बिग बैश लीग की एंट्री! BCCI की मदद से पाकिस्तान को झटका देगा ऑस्ट्रेलिया
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines