IND vs NED: नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया को गेंद और बल्ले दोनों के साथ कड़ी मेहनत करनी पड़ी. हालांकि उसके बाद भी टीम को मुकाबले में 17 रनों से जीत मिली. टीम इंडिया को मिली इस जीत में ऑलराउंडर शिवम दुबे और स्टार गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती का भी साथ मिला. जिसके बारे में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में बात की. इसके अलावा उन्होंने सुपर 8 की तैयारियों को लेकर भी बोला है.
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पिच को लेकर दिया बड़ा बयान
टीम इंडिया को इस मुकाबले में नीदरलैंड से कड़ी टक्कर मिली. जिसके बारे में पूछे जाने पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, ‘हम पहले बैटिंग करना चाहते थे. हमने 190 रन बनाए और फिर बाहर आने पर देखा तो थोड़ी ओस थी, बॉलर्स के लिए थोड़ा चैलेंजिंग था, लेकिन कुल मिलाकर, दिन के आखिर में, बहुत खुश हूं. बिल्कुल, मेरा मतलब है, हम अगले दिन भी ऐसी ही सिचुएशन में हो सकते हैं. हमारी शुरुआत धीमी हो सकती है, लेकिन सभी बैट्समैन के लिए यह समझना बहुत जरूरी है कि जिम्मेदारी क्या है, बीच के ओवरों में विकेट कैसा खेल रहा है. फिर बाद में, हमारे पास हार्दिक, शिवम, रिंकू, अक्षर या वॉशी हैं, किसी के भी साथ गेम को अच्छे से खत्म करने के लिए काफी फायरपावर है.’
शिवम दुबे की तारीफ करते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘न्यूजीलैंड के खिलाफ जब दुबे विजाग में खेले तो उन्होंने एक और शानदार पारी खेली थी. वह गेम में मैन ऑफ द मैच लेना चाहते थे, लेकिन उसे खत्म नहीं कर सके. लेकिन आज, मुझे लगता है कि जिस तरह से उन्होंने बीच के ओवरों में बैटिंग की सब पर से प्रेशर हटा दिया और इस विकेट पर इसे 190 तक ले गए. मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छा स्कोर था.’
ये भी पढ़ें: IND vs NED: शिवम दुबे ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करके बनाया बड़ा रिकॉर्ड, युवराज-हार्दिक को छोड़ा पीछे
बहुत ज्यादा गेंदबाजी विकल्प होने पर बोले कप्तान सूर्या
टीम इंडिया अब लगभग हर मैच में 6 से 7 गेंदबाजों को मौका दे रही है. जिसके बारे में बात करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘मेरा मतलब है, आप यह नहीं कह सकते कि हमने लगभग सभी बॉक्स टिक किए हैं, लेकिन अगर आप जीतते भी हैं, तो आप उससे कुछ सीखते हैं. हम कमरों में वापस जाएंगे, कल छुट्टी लेंगे और उस पर बात करेंगे. कभी-कभी यह एक अच्छा सिरदर्द होता है. मेरे पास बीच में कितने बॉलर हैं? अभिषेक शर्मा आ रहे हैं, फिर हार्दिक, दुबे, तो मेरे पास बीच में बहुत सारे ऑप्शन हैं. जो भी हो, किसी भी दिन, विकेट की जो भी मांग हो, मुझे लगता है कि वे कुछ ओवर करके मदद कर सकते हैं.’
ये भी पढ़ें: PAK vs NAM: कोच और पाकिस्तानी कप्तान की क्यों हुई बहस? वायरल हुआ वीडियो
संबंधित खबरें
IND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
2 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
3 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
3 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
4 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला दूसरे टी-20 की प्लेइंग 11 में मौका
4 hrs agoसहवाग-द्रविड़ के बेटों की होगी भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में एंट्री?
4 hrs agoLIVE: भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 250 रनों का लक्ष्य, सैमसन ने ठोका अर्धशतक
5 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रजत पाटीदार ने ठोका दावा
5 hrs agoIND A vs AUS A: भारत को मिली लगातार दूसरी हार, ऋतुराज-पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines