ENG vs WI: शेरफेन रदरफोर्ड ने अपनी इंजरी पर दिया बड़ा अपडेट, बताया कब तक होंगे फिट

ENG vs WI: टी-20 विश्व कप 2026 का 15वां मुकाबला इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया. जिसमें कैरेबियाई टीम ने इंग्लैंड को 30 रनों से मात दे दी. इस मुकाबले में शेरफेन रदरफोर्ड का बल्ला जमकर गरजा. उन्होंने नाबाद 76 रनों की पारी खेली. जिसके लिए रदरफोर्ड को मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया. वहीं मैच के बाद रदरफोर्ड ने अपनी चोट पर बड़ी अपडेट भी फैंस के साथ साझा की है.

sherfane rutherford

sherfane rutherford

ENG vs WI: शेरफेन रदरफोर्ड के नाबाद 76 रन और गुडाकेश मोती के 3 विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने बुधवार को टी20 विश्व कप के ग्रुप सी के अहम मुकाबले में इंग्लैंड को 30 रन से हरा दिया. रदरफोर्ड ने चिर परिचित कैरेबियाई अंदाज में खेलते हुए 42 गेंद में 5 छक्कों और 2 चौकों की मदद से नाबाद 76 रन बनाकर वानखेड़े स्टेडियम पर मौजूद करीब 21000 दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. हालांकि फील्डिंग करते समय रदरफोर्ड चोटिल हो गए. जिस पर खुद कैरेबियाई बल्लेबाज ने अपडेट दी है. 

विज्ञापन

वानखेड़े में देखने को मिला रदरफोर्ड का तूफान 

वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही और दो विकेट आठ रन पर ही गिर गए. लेकिन आखिरी 10 ओवर में 117 रन बने. रदरफोर्ड ने पांचवें विकेट के लिये रोवमैन पॉवेल (14) के साथ 51 रन की साझेदारी की. इसके बाद पूर्व कप्तान जेसन होल्डर के साथ के साथ छठे विकेट के लिए 32 रन जोड़े. वहीं शेरफेन रदरफोर्ड ने 42 गेंदों पर नाबाद 76 रन बनाए. जिसमें 5 छक्के और 2 चौके शामिल थे. उनकी इस पारी के बदौलत वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 196 रन बना पाई. 

विज्ञापन

जिसका पीछा करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 19 ओवर में 166 रन पर आउट हो गई. फिल सॉल्ट ने 14 गेंद में 30 रन बनाये. जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल थे. सॉल्ट को रोमारियो शेफर्ड ने कवर में रदरफोर्ड के हाथों लपकवाया. जोस बटलर भी ज्यादा देर टिक नहीं सके. इसके बाद मोती ने इंग्लैंड को दोहरे झटके दिये. पहले उन्होंने टॉम बैंटन को कवर में कैच आउट कराया और इसके बाद जेकेब बेथेल को चाइनामैन गेंद पर आउट किया. इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक (17) मोती को रिटर्न कैच देकर लौटे.

ये भी पढ़ें: ENG vs WI: हार के बाद बहाना बनाते नजर आए इंग्लिश कप्तान, ब्रूक ने बताया कैसे करेंगे कमबैक

विज्ञापन

चोट पर क्या बोले रदरफोर्ड 

इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 76 रनों की धमाकेदार पारी खेलने वाले शेरफेन रदरफोर्ड फील्डिंग करते समय चोटिल हो गए. जिस पर उन्होंने मैच के बाद अपडेट दी है. रदरफोर्ड ने कहा, ‘मेरी उंगली अब ठीक है, उम्मीद है कि अगले मैच तक यह और बेहतर हो जाएगी. मुझे लगता है कि सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक आदिल राशिद थे. हमारी मीटिंग में, हमें पता था कि वह हमारे लिए सबसे कठिन गेंदबाज होने वाले हैं. इसलिए मेरे लिए जो महत्वपूर्ण था, वह यह था कि उन्हें खेल से बाहर रखने की कोशिश करू, रन बनाऊं, बस स्ट्राइक रोटेट करता रहूं और एक साझेदारी बनाऊं. अंत में खेल को संभालने के लिए खुद पर भरोसा भी रखा.’ 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ