ENG vs WI: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लिश टीम को वेस्टइंडीज से 30 रनों से हार दिया. इस हार के बाद अब वेस्टइंडीज के लिए सुपर 8 की राह आसान हो गई है. वहीं इस हार के बाद इंग्लिश टीम के लिए हर मैच करो या मरो जैसा हो गया है. मुकाबले में हार के बाद इंग्लिश टीम के कप्तान हैरी ब्रूक बहाने बनाने लगे. उन्होंने ओस को ही हार के लिए जिम्मेदार ठहरा दिया. हालांकि उसके बाद कप्तान ने टूर्नामेंट में कमबैक करने का प्लान भी शेयर किया है.
हार के बाद बहाने बना रहे हैं कप्तान हैरी ब्रूक
वेस्टइंडीज के खिलाफ बल्ले से फेल होने के कारण इंग्लिश टीम को हार मिली. मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा, ‘हां, थोड़ा निराश करने वाला है जाहिर है, गेम हारना कभी अच्छा नहीं लगता. लेकिन वेस्ट इंडीज ने बहुत बढ़िया खेला. सबको पता है कि उनके पास कितनी पावर है. अगर आप अपनी लाइन या लेंथ से थोड़ा भी हट जाते हैं, तो वे इसे छक्के के लिए मार देते हैं. हां, हमने शायद सोचा था कि इसे पक्का चेस किया जा सकता है. शायद उतनी ओस नहीं पड़ी जितनी हम उम्मीद कर रहे थे.’
कप्तान हैरी ब्रूक ने आगे कहा, ‘यह उतना बल्ले पर नहीं आया जितना हम उम्मीद कर रहे थे और हां, हमें लगा कि हमारे पास मौका था. हां, यह वही आदिल है जिसे सब जानते हैं और प्यार करते हैं. उन्होंने सच में गेंद को ऊपर फेंका और उन्हें छक्के के लिए मारने का मौका दिया. लेकिन अपनी स्किल और अपनी समझ से, वो अपने आंकड़े कायम रखने में कामयाब रहा और उसने वहां कुछ जरूरी विकेट भी लिए.’
ये भी पढ़ें: ENG vs WI: इंग्लैंड की हार के बाद पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा फेरबदल, बाहर होने की कगार पर अफगानिस्तान
ब्रूक ने बताया कमबैक का प्लान
इंग्लिश टीम को अभी 2 मैच और खेलने हैं. जहां पर उन्हें जीत दर्ज करना होगा. जिसके बारे में बात करते हुए कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा, ‘निराश नहीं, जैसा मैंने एक मिनट पहले कहा था, हमें लगा था कि थोड़ी ओस पड़ेगी और स्पिनर थोड़ा और अच्छा खेलेंगे. दुर्भाग्य से, आज रात ऐसा नहीं हुआ. हम वापस जाकर इस पर सोचेंगे और कुछ दिनों में फिर से खेलेंगे. बिल्कुल, आपको इस खेल में आत्मविश्वास होना चाहिए. जाहिर है, भगवान का शुक्र है कि हम उस रात नेपाल के खिलाफ जीत गए, नहीं तो हम मुश्किल में पड़ जाते. हम आगे स्कॉटलैंड और इटली से खेलेंगे. हमें बस वापस जाकर उन पर अपना होमवर्क करना होगा और बेसिक्स पर वापस जाकर देखना होगा कि हम कैसा करते हैं.’
ये भी पढ़ें: कभी सड़क पर करता था मजदूरी, अब अपनी गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया के लिए पलट रहा मैच
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
4 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
4 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
5 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
7 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
8 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines