कभी सड़क पर करता था मजदूरी, अब अपनी गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया के लिए पलट रहा मैच 

AUS vs IRE: कभी सड़क पर मजदूरी करके अपना घर चलाने वाले खिलाड़ी को जब इंटरनेशनल क्रिकेट में मौका मिला, तो उसने सभी को हैरान करके रख दिया. इस खिलाड़ी ने पहले बिग बैश लीग में कमाल का प्रदर्शन किया. जिसके बाद अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच पलट रहा है. आयरलैंड के खिलाफ इस खिलाड़ी ने अपनी टीम को मैच जिताया.

Australia Cricket Team

Australia Cricket Team

AUS vs IRE: टी20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ अपने सफर का आगाज किया है. कोलंबो में खेले गए अपने पहले लीग मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड के 67 रन से धूल चटा दी. सबसे बड़ी बात ये है कि इस मैच में कप्तान मिचेल मार्श के बिना टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बना दिए. जिसका पीछा करते हुए आयरलैंड की पूरी टीम 115 रन पर ही धराशायी हो गई. ऑस्ट्रेलिया की इस जीत में सबसे अहम भूमिका नाथन एलिस की रही. उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 4 विकेट अपने नाम किए. 

विज्ञापन

एलिस और जम्पा की जाल में फंसी आयरलैंड

182 रनों का पीछा करते हुए आयरलैंड को पहला झटका तब लगा. जब कप्तान आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग एक गेंद खेलने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए और फिर बल्लेबाजी करने नहीं उतरे. आयरलैंड की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए पावरप्ले में चार विकेट गंवा दिए थे. कोई भी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका और इसमें से तीन विकेट नेथन एलिस के नाम रहे. जिसमें 2 शिकार तो एलिस ने एक ओवर में ही किए. 

विज्ञापन

एलिस ने इस तरह तीन ओवर के शुरूआती स्पेल में 9 रन देकर तीन विकेट लिए, उन्होंने रोस एडेयर (12), कर्टिस कैम्फर (04), बेन कालिट्ज (02) को आउट किया. फिर जम्पा ने गेरेथ डेलानी (11), लोरकान टकर (24), डॉकरेल और मार्क एडेयर (12) के विकेट झटके. आयरलैंड हालांकि 100 रन का स्कोर पार करने में कामयाब रहा. आखिर में एलिस अपना अंतिम ओवर करने के लिए आए और बैरी मैकार्थी (02) को आउट करके मैच खत्म किया. 

विज्ञापन

खर्चा चलाने के लिए करनी पड़ी थी मजदूरी 

बिग बैश लीग में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद नाथन एलिस को ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह मिली. लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए एलिस को काफी संघर्ष करना पड़ा. लोकल क्रिकेट में विकेट लेने के बावजूद उनका करियर सही रास्ते पर नहीं था. जिसकी वजह से एलिस को अपना खर्चा चलाने के लिए मजदूरी तक करनी पड़ीं. कभी वो फर्नीचर हटाने और AC लगाने के काम करते. बीबीएल की टीम होबार्ट हरिकेन्स में शामिल होने के बाद इस गेंदबाज की किस्मत पूरी तरह से बदल गई. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ