हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

AFG vs SA: सबकुछ झोंक कर भी बाजी नहीं पलट सके गुरबाज, हार से टूट गया दिल, बीच मैदान हुए भावुक 

AFG vs SA: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का 13वां मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा. जहां पर अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला गया. जहां पर बहुत ही टक्कर का मुकाबला देखने को मिला. मैच में 2 सुपर ओवर खेले गए, लेकिन अंत में शानदार प्रदर्शन कर रही अफगानिस्तान को हार मिली. जिसके बाद गुरबाज इमोशनल हो गए. 

विज्ञापन
rahmanullah gurbaz

AFG vs SA: नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का 13वां मुकाबला खेला गया. जहां पर मैच में कुल 44 ओवर खेले गए हैं. जिसके बाद जाकर अफगानिस्तान को हार मिली. मैच में बल्ले के साथ शानदार प्रदर्शन करने वाले रहमानुल्लाह गुरबाज अंत में अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. जिसके कारण ही मैच खत्म होने के बाद वो बहुत ज्यादा इमोशनल हो गए और उनका दिल टूट गया. 

रहमानुल्लाह गुरबाज हो गए भावुक 

मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करके 187 रन बनाए. 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने 42 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के जड़े. जिसके बाद भी मैच बराबरी पर खत्म हुआ. जिसके बाद वो दूसरे सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे. जहां पर उन्होंने 3 गगनचुंबी छक्के जड़े. आखिरी गेंद पर भी छक्के की जरूरत थी, लेकिन गुरबाज उस गेंद पर आउट हो गए. जिसके कारण ही उनकी टीम मुकाबला सुपर ओवर में 4 रनों से हार गई. जिसके बाद गुरबाज बहुत ही इमोशनल नजर आए. डक आउट में वो अपने आंसू नहीं रोक सके.  

ये भी पढ़ें: T20 WC SA vs AFG: थम गईं सांसें…हर गेंद पर पलटी बाजी, टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे रोमांचक मैच!

विज्ञापन

अफगानिस्तान को मिली रोमांचक मैच में हार 

दक्षिण अफ्रीका की टीम के लिए क्विंटन डी कॉक ने 59 रन बनाए तो वहीं रयान रिकेल्टन ने भी 61 रनों की अहम पारी खेली. डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस ने भी छोटी-छोटी पारियां खेली. जिसके कारण ही उनकी टीम 187 रनों तक पहुंच गई. अफगान टीम ने भी जिसके बाद 187 रन ही 20 ओवरों में बनाए. सुपर ओवर में अफगान टीम ने 17 रन बनाए, तो वहीं अफ्रीका ने भी 17 रन बना डाले. जिसके बाद दूसरे ओवर में अफ्रीका की टीम ने 23 रन ठोक दिए. वहीं जवाब में अफ्रीका सिर्फ 19 रन ही बना सकी.

ये भी पढ़ें: T20 WC 2026 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए आई बुरी खबर, टूर्नामेंट से बाहर हुआ कंगारू कप्तान! स्टीव स्मिथ करेंगे रिप्लेस

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola