T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में टी 20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की फाइनल टीम आखिरकार पूरी हो गई है। बीसीसीआई ने शुक्रवार को जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट का ऐलान किया है। बुमराह की जगह अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी वर्ल्ड कप खेलेंगे। इसके अलावा बीसीसीआई ने अपने रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में भी दो बदलाव किए हैं।
पहले स्टैंडबॉय के तौर पर शामिल हुए मोहम्मद शमी मुख्य अब मुख्य टीम में शामिल हो चुके हैं। वहीं दीपक चाहर चोटिल होने की वजह से ऑस्ट्रेलिया नहीं जा पाएंगे। इसिलए रिजर्व खिलाड़ियों के दो स्लॉट खाली हो गए थे। शमी की जगह मोहम्मद सिराज को स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया, जबकि दीपक चाहर की जगह शार्दुल ठाकुर को जगह मिली है।
ICC T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल हैं ये खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी 20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं। केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है। विराट कोहली भी सीनियर खिलाड़ी के तौर पर टीम इंडिया की मजबूत कड़ी होंगे। हालांकि इस वर्ल्ड कप में बुमराह को टीम मिस करेगी, जबकि अर्शदीप सिंह, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, रवि बिश्नोई, हर्षल पटेल और अक्षर पटेल जैसे युवा खिलाड़ी नजर आएंगे।
ICC T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान)
केएल राहुल (उप-कप्तान)
विराट कोहली
सूर्यकुमार यादव
दीपक हुड्डा
ऋषभ पंत (विकेटकीपर)
दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर)
हार्दिक पांड्या
आर अश्विन
युजवेंद्र चहल
अक्षर पटेल
भुवनेश्वर कुमार
हर्षल पटेल
अर्शदीप सिंह
मोहम्मद शमी।
ICC T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम के स्टैंडबाय खिलाड़ी
मोहम्मद सिराज
श्रेयस अय्यर
रवि बिश्नोई
शार्दुल ठाकुर।
अभी पढ़ें – Women’s Asia Cup 2022: भारत और श्रीलंका के बीच खिताबी जंग आज, जानें कब और कहां लाइव देख सकेंगे मैच
आईसीसी को भेजी गई सभी खिलाड़ियों की लिस्ट
टी20 वर्ल्ड कप के लिए बीसीसीआई ने अपने फाइनल 15 खिलाड़ियों की लिस्ट आईसीसी को भेज दी है। चार खिलाड़ी स्टैंडबॉय में शामिल किए हैं। यानी कुल 19 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में होने वाले वर्ल्ड कप का हिस्सा हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
45 mins agoहांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
1 hr agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
2 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
3 hrs agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
4 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
12 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
13 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
13 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines