हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया? जीत के बाद भी मुश्किल में भारत

ICC Women T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बहुत ही शानदार शुरुआत मिली थी. जिसके बाद उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार मिली थी. अब टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर कमबैक कर लिया है.

विज्ञापन
PIC Credit- AI Generated

ICC Women T20 World Cup 2026: पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ जीत के बाद जब टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार मिली, तो मुश्किलें बढ़ गई. अब बांग्लादेश की टीम को 5 विकेट से हराकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार कमबैक कर लिया है. आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जाने के लिए अभी भी टीम इंडिया की स्थिति बहुत ही मुश्किल नजर आ रही है. टीम इंडिया को और बेहतर प्रदर्शन करना होगा. 

सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया? 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में सीधे एंट्री करने के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम को हराना होगा. ऑस्ट्रेलिया की टीम बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रही है. उनका टीम इंडिया के खिलाफ रिकॉर्ड भी बहुत अच्छा है. ऐसे में हरमनप्रीत कौर की टीम आखिरी लीग स्टेज मुकाबले के दौरान बहुत ही दबाव में रहने वाली है. अगर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार जाए, तो उन्हें साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की हार की दुआ करनी होगी. 

साउथ अफ्रीका की टीम आखिरी मुकाबला बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलने वाली है. मौजूदा समय में दोनों ही टीमों के 4-4 अंक हैं. ऐसे में अगर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से हारी और बांग्लादेश ने साउथ अफ्रीका को हरा दिया, तो तीनों ही टीमों के 6-6 अंक हो जाएंगे. ऐसे में टीम इंडिया नेट रन रेट बेहतर होने के कारण क्वालीफाई कर सकती है. साउथ अफ्रीका की टीम आज नीदरलैंड से भिड़ रही है. जहां पर उनकी जीत लगभग पक्की नजर आ रही है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND W vs BAN W: टीम इंडिया की जीत के बाद बदल गया पॉइंट्स टेबल का समीकरण, बांग्लादेश की राह हुई मुश्किल

ग्रुप ए के पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया की स्थिति

स्थानटीममैचजीतहारबेनतीजाअंकनेट रन रेट (NRR)
1ऑस्ट्रेलिया44008+4.724
2भारत43106+2.268
3दक्षिण अफ्रीका32104-0.546
4बांग्लादेश42204-0.849
5पाकिस्तान (E)40400-2.831
6नीदरलैंड (E)30300-3.384

ये भी पढ़ें: ENG vs NZ: तीसरे टेस्ट में काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे न्यूजीलैंड के खिलाड़ी? सामने आई बड़ी वजह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola