ICC T20 Rankings: टी20 के 'किंग' बने सूर्यकुमार यादव...पाकिस्तान के इस दिग्गज को पछाड़ा, देखें टॉप 10 बल्लेबाज

ICC T20 Rankings Suryakumar Yadav become number one T20 batsman

ICC T20 Rankings Suryakumar Yadav become number one T20 batsman

ICC T20 Rankings: टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में धमाल मचा रहे टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। वह आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। सूर्या ने पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को पछाड़कर यह मुकाम हासिल किया है। भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे मैच के बीच आईसीसी ने ताजा टी-20 रैंकिंग जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ताजा टी-20 रैंकिंग में सूर्या के कुल 863 प्वाइंट हो गए हैं। पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान के 842 प्वाइंट हैं। यानी अब सूर्या रिजवाने के काफी आगे निकल गए हैं। हालिया प्रदर्शन के चलते सूर्या ने यह मुकाम हासिल किया है। आपको बता दें कि सूर्या भारत की ओर से इस टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने की लिस्ट में विराट कोहली के बाद दूसरे नंबर पर हैं।

विज्ञापन

रैंकिग में विराट कोहली 10वें नंबर पर हैं

सूर्यकुमार यादव के अलावा आईसीसी की टी-20 रैंकिंग की बात करें तो टॉप-10 में विराट कोहली भी शामिल हैं। विराट कोहली 10वें नंबर पर हैं। उनके 638 प्वाइंट हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ