ICC T20 Rankings 2023: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्नारा फरवरी महीने की पहले रैंकिंग जारी कर दी गई है। इसमें टी20 में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इस हफ्ते ज्यादा मैच नहीं खेले गए लेकिन भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 का आखिरी मैच हुआ था जिसके हिसाब से रैंकिंग में बदलाव हुआ है। ताजा रैंकिंग में भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल को फायदा हुआ है इसके साथ ही हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह ने भी बढ़त प्राप्त की है।
शुभमन गिल ने लगाई 168 पोजिशन की छलांग
भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी शुभमन गिल लगातार अपने प्रदर्शन से सभी को अपना मुरीद बना रहे हैं। उन्हें हाल ही में आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए भी चयनित किया है। वही इस अवॉर्ड के अलावा वे आईसीसी की रैंकिंग में भी अपना जलवा बिखेर रहे हैं। भारत के उभरते हुए सितारे शुबमन गिल ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से 168 पायदान की लंबी छलांग लगाई है। गिल पहले आईसीसी टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप 100 में भी नहीं थे। सिर्फ 6 मैच खेलने के बाद वह 30वें स्थान पर आ गए हैं।
और पढ़िए –IND vs AUS 1st Test: पिच को लेकर किच-किच, अब कंगारू कप्तान पैट कमिंस ने दिया बड़ा बयान
शुबमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 63 गेंदों में नाबाद 126 रन बनाए थे, इस पारी में उन्होंने 7 छक्के और 13 चौके लगाए थे। अपने डेब्यू के एक महीने के अंदर ही वह आईसीसी टी20 बल्लेबाज रैंकिंग में भारत के टॉप 5 खिलाड़ियों में शामिल हो गए।
नंबर 1 ऑलराउंडर बनने के करीब हार्दिक पांड्या
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने इस सीरीज में ना सिर्फ गेंद से बल्कि बल्ले से भी गदर मचाया। इसी के चलते हार्दिक पांड्या ऑलराउंडर रैंकिंग में एक स्थान आगे आ गए हैं, पहले वह तीसरे स्थान पर थे। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टी20 में हार्दिक ने अपने 4 ओवरों में 16 रन देकर 4 विकेट्स लिए थे और अब वे दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। हार्दिक टॉप पर मौजूद बांग्लादेश के शाकिब अल हसन से महज दो रेटिंग पॉइंट पीछे हैं।
ICC T20 Rankings देखने के लिए यहां क्लिक करें
अर्शदीप सिंह ने लगाई 8 पोजिशन की छलांग
भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में लम्बी छलांग लगाई है। पहले अर्शदीप 21वें नंबर पर थे, अब ताजा रैंकिंग में उन्होंने 8 पायदान की छलांग लगाई है। अर्शदीप 635 रेटिंग पॉइंट्स के साथ 13वें नंबर पर आ गए हैं।
और पढ़िए –IND vs AUS: ‘सूर्यकुमार यादव पूरी तरह…,’ सचिन तेंदुलकर ने स्टार बल्लेबाज पर दिया बड़ा बयान
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
33 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
53 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines