हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ICC T20 Ranking: सूर्यकुमार यादव की कुर्सी पर मंडराया खतरा, करीब पहुंचा ये बल्लेबाज

विज्ञापन
ICC T20 Ranking Suryakumar Yadav Mohammad Rizwan

नई दिल्ली: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ओर से टी-20 रैंकिंग अपडेट कर दी गई है। इस रैंकिंग में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को बड़ा फायदा हुआ है। रिजवान को न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। उन्होंने इसके साथ ही 13 अंक बटोरे और 100 से भी कम रेटिंग अंकों के अंतर के साथ सूर्यकुमार यादव के करीब पहुंच गए।

रिजवान ने बटोरे 13 अंक 

सूर्या 906 अंकों के साथ नंबर-1 पर काबिज हैं, जबकि रिजवान 811 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को भी इस रैंकिंग में फायदा हुआ है। उन्हें 13 अतिरिक्त अंक मिले हैं। अब वे 756 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हैं। बाबर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शतक ठोका था। जबकि रिजवान ने फाइनल में नाबाद 98 रन की पारी खेली थी। उन्होंने कुल 162 रनों के साथ पाकिस्तान के प्रमुख रन-स्कोरर के रूप में श्रृंखला समाप्त की।

मार्क चैपमैन को भी फायदा 

T20I रैंकिंग में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज और फाइनल मुकाबले में शतक जमाकर मैच जिताने वाले मार्क चैपमैन ने छलांग लगाई है। वे 45 पायदान ऊपर आकर करियर के सर्वश्रेष्ठ 35 वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं पाकिस्तान के बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद छह स्थान के सुधार के साथ संयुक्त रूप से 38वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ स्थिति है और वह पाकिस्तान के तीसरे सबसे बड़े बल्लेबाज हैं।

विज्ञापन

इमाद वसीम ने मारी छलांग 

इस श्रृंखला के दौरान ऑलराउंडर इमाद वसीम ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इमाद ने फाइनल में 31 रन बनाए और सीरीज में कुल 8 विकेट चटकाए। गेंदबाजों की सूची में इमाद ने शीर्ष 100 में छलांग लगाई, जबकि टी20 ऑलराउंडरों की रैंकिंग में 44 पायदान की छलांग लगाकर वे 24वें स्थान पर पहुंच गए। अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान टी20 गेंदबाज रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ऑलराउंडरों में नंबर 1 पर काबिज हैं।

(crmgco.com)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola