Mlaba Reprimanded for ICC Breach: वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. मैच के दौरान साउथ अफ्रीका की स्पिनर नॉनकुलुलेको मलाबा ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन उन्हें अग्रेशन दिखाना भारी पड़ा. ICC ने उन्हें फटकार लगाई और लेवल 1 कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने के कारण उनका एक डिमेरिट पॉइंट भी कट चुका है. मलाबा ने खुद अपनी गलती मानी है और टीम इंडिया के खिलाफ सेलिब्रेशन उनके लिए मुसीबत बन चुका है.
मलाबा को टीम इंडिया के खिलाफ अग्रेशन दिखाना पड़ा भारी
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 में मैच हुआ था. टीम इंडिया की बल्लेबाजी के दौरान 17वें ओवर में मलाबा की गेंद पर हरलीन देओल आउट हो गईं. इसी के बाद उन्होंने गुस्से में सेलिब्रेशन किया और हरलीन को गुडबाय का इशारा किया. उनके इस कदम के चलते ICC ने उनका एक डिमेरिट पॉइंट काट लिया है. ICC ने अपने मीडिया रिलीज में बताया कि मलाबा ने ICC कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन किया है और उनका बल्लेबाज को आउट करने के बाद किसी भी तरह का इशारा या गलत भाषा का उपयोग करना नियमों के खिलाफ था. पिछले 24 महीनों में उनका ये पहला डिमेरिट पॉइंट है.
ये भी पढ़ें:- Asia Cup की ट्रॉफी चुराने के बाद मोहसिन नकवी ने चली नई चाल, टीम इंडिया को करना होगा लंबा इंतजार?
जीती हुई बाजी हार गई टीम इंडिया
टीम इंडिया की भिड़ंत वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 में साउथ अफ्रीका से 9 अक्टूबर को हुई थी. भारतीय बल्लेबाजी क्रम काफी संघर्ष करती हुई नजर आई और इसके बावजूद टीम किसी तरह से 251 रन बनाने में सफल हुई. साउथ अफ्रीका की शुरुआती काफी निराशाजनक रही. 81 रन पर अफ्रीका 5 विकेट गंवा चुका था. लग नहीं रहा था कि वो लक्ष्य का पीछा कर पाएंगी लेकिन लौरा वोल्वार्ड्ट ने 70 रन की शानदार पारी खेली और नदिनी डी क्लर्क ने नाबाद 84 रन बनाए. इसी के दम पर 7 गेंद रहते साउथ अफ्रीका की महिला टीम ने लक्ष्य का पीछा कर लिया और भारत को 2025 के वर्ल्ड कप में पहली हार थमाई.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: कप्तानी के बाद शुभमन गिल ने हासिल की अब रोहित शर्मा से ये कुर्सी, विराट को भी छोड़ा पीछे
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
32 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
52 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines