ICC Rejected PCB and BCB Demand: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को पीसीबी ने बायकॉट किया था. जिसको लेकर ही अब आईसीसी, पीसीबी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच मीटिंग हुई थी. जहां पर पाकिस्तान और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बड़ी डिमांड रखी है. जिसे अब आईसीसी ने रिपोर्ट्स के मुताबिक ठुकरा दिया है. इससे साफ हो गया कि टीम इंडिया के साथ खेलने के लिए ये दोनों ही देश तड़प रहे हैं.
आईसीसी ने रिजेक्ट किया पीसीबी और बीसीबी का ऑफर
रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से डिमांड की थी, उन्हें भारत के साथ एक ट्राई सीरीज खेलने का मौका मिले. जिसे आईसीसी ने ठुकरा दिया है. आईसीसी का कहना है कि ये मामला उनके हाथ में नहीं है. ट्राई सीरीज के लिए बीसीसीआई की सहमति जरूरी है. ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है. पीसीबी ने इसके अलावा भी आईसीसी के सामने 4 डिमांड रखी थी. उनमें से भी 2 और शर्तों को आईसीसी ने साफ खारिज कर दिया और दो डिमांड पर सोचने का फैसला किया है. हालांकि इस मामले में पाकिस्तान को पूरी तरह से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का साथ मिल रहा है.
ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी को मिलने वाली है गुड न्यूज? सामने आई तस्वीर से मिला बड़ा संकेत
भारत-पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा मुकाबला
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी, बांग्लादेश और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच हुई बैठक सही रही है. जिसके कारण ही भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को मुकाबला खेला जा सकता है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अगर इस मुकाबले को अब भी नहीं खेलती है, तो उन्हें कड़ी सजा मिल सकती है. पाकिस्तान की टीम ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने मुकाबले में नीदरलैंड को हराया है. अब अपना दूसरा मुकाबला यूएसए के खिलाफ 10 फरवरी को खेलने वाली है.
ये भी पढ़ें: Zim vs Oman: गेंदबाजों के दम पर जिम्बाब्वे को मिली बड़ी जीत, बुरी तरह से हारी ओमान
संबंधित खबरें
मिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
5 mins agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
21 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
28 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
1 hr agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines