ICC Ranking: पहले वनडे में श्रीलंका के खिलाफ धाकड़ बॉलिंग करने वाले टीम इंडिया के फॉस्ट बॉलर मोहम्मद सिराज को आईसीसी वनडे रैंकिंग (ICC ODI Ranking) में बड़ा फायदा मिला है। सिराज को पहले वनडे में अच्छी बॉलिंग का बम्पर फायदा मिला है।
सिराज ने बुमराह को छोड़ा पीछे
पहले वनडे में श्रीलंका के खिलाफ दो विकेट लेने वाले मोहम्मद सिराज को आईसीसीसी वनडे रैंकिंग में 4 स्थान का फायदा हुआ है। सिराज चार पायदान की छलांग लगाकर अब बॉलरों की लिस्ट में 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि भारतीय बॉलरों में सिराज अब आईसीसीसी बॉलिंग रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं, सिराज ने जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ दिया है। सिराज भारतीय गेंदबाजों में सबसे ऊपर हैं। जबकि जसप्रीत बुमराह एक पायदान फिसलकर 19वें स्थान पर आ गए हैं।
और पढ़िए – PAK vs NZ: तूफानी थ्रो से घायल हुए अंपायर अलीम डार, फिर गुस्से में कर दी ये हरकत, देखें
सिराज 18वें स्थान पर
मोहम्मद सिराज पहले 22वें स्थान पर थे, जबकि अब वह चार पायदान के फायदे के साथ 18वें स्थान पर आ गए हैं। मोहम्मद सिराज के मौजूदा वक्त में 605 अंक है, जबकि जसप्रीत बुमराह के 598 अंक हैं। सिराज ने पहले वनडे में 7 ओवर की बॉलिंग में दो विकेट निकाले थे, वह पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।
वहीं वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में ट्रेंट बोल्ट 744 के साथ सबसे पहले स्थान पर बने हुए हैं, इसके अलावा भी ताजा ICC Ranking में अन्य भारतीय खिलाड़ियों को भी बड़ा फायदा हुआ है। बता दें कि टीम इंडिया ने पहले वनडे में श्रीलंका को 67 रनों से हराया था।
और पढ़िए – ICC Ranking: सूर्यकुमार यादव का जारी है जलवा, टी-20 में नंबर वन बल्लेबाज का नया मुकाम
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
8 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
12 mins agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
33 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
1 hr ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
3 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines