हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ICC Rankings: अभिषेक शर्मा की ‘बादशाहत’ पर मंडराया खतरा, 2 शतक जड़ने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी ने हिलाई रैंकिंग

ICC Rankings: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की टी20 रैंकिंग में नंबर 1 के स्पॉट पर खतरा मंडरा रहा है. पाकिस्तान का एक खिलाड़ी टी20 विश्व कप में कमाल के प्रदर्शन के चलते अभिषेक की जगह लेने को तैयार नजर आ रहा है. कौन है ये खिलाड़ी आइए आपको भी बताते हैं.

विज्ञापन

ICC Rankings: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इन दिनों अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. उन्होंने इस टी20 विश्व कप में खेलते हुए अब तक केवल जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में ही दम दिखाया है. इसके अलावा वो सभी टीमों के खिलाफ फ्लॉप ही रहे हैं. इसके बाद भी उन्होंने आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर 1 पर बादशाहत कायम रखी है लेकिन अब उनके नंबर 1 स्पॉट पर खतरा मंडरा रहा है. एक पाकिस्तानी खिलाड़ी ने इस विश्व कप में कमाल का प्रदर्शन करते हुए रैंकिंग में बदलाव कर दिया है. कौन है ये पाकिस्तानी खिलाड़ी आइए आपको भी बताते हैं. 

साहिबजादा फरहान ने लगाई छलांग

साहिबजादा फरहान के लिए ये टी20 विश्व कप यादगार रहा है. पाकिस्तानी टीम भले ही इस विश्व कप को भूलना चाहेगी लेकिन फरहान नहीं. उन्होंने टूर्नामेंट में खेले 6 मैचों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 383 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक निकले हैं तो वहीं उनका स्ट्राइक रेट भी 160 के पार का रहा है. 6 मैचों में उन्होंने 18 छक्के जड़ते हुए 76.60 की बेहतरीन औसत से रन बनाए हैं. इसका सीधा फायदा उन्हें आईसीसी की रैंकिंग में हुआ है और वो अब नंबर 1 के बेहद करीब पहुंच गए हैं. फरहान के नाम अब 848 रेटिंग हो गई है और नंबर 2 पर पहुंच चुके हैं तो वहीं नंबर 1 पर काबिज अभिषेक शर्मा की रेटिंग 874 है. दोनों के बीच एब महज 26 रेटिंग का अंतर रह गया है. 

सेमीफाइनल मैच में अभिषेक पर होंगी निगाहें

भारत अपना सेमीफाइनल का मैच 5 मार्च को वानखेड़े के मैदान पर खेलने वाला है. इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले इस मैच में हर किसी की नजरें एक बार फिर से अभिषेक शर्मा पर होंगी. इंग्लैंड के खिलाफ उनका प्रदर्शन भारत में शानदार रहा है. टीम के खिलाफ खेले 5 मैचों में वो 279 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनका औसत 55.80 का रहा है तो वहीं स्ट्राइक रेट भी 219 का रहा है. साथ ही उन्होंने 1 शतक तो वहीं एक अर्धशतक भी जड़ा है.

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- PAK vs BAN: ODI सीरीज के लिए पाकिस्तान के स्क्वॉड का ऐलान, बाबर आजम बाहर, 25 साल का खिलाड़ी बना कप्तान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola