Pratika Rawal Fined: टीम इंडिया की युवा सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल को बीच मैदान पर किए गए अपने बर्ताव का खामियाजा भुगतना पड़ा है। आईसीसी ने प्रतिका पर मैच फीस की 10 प्रतिशत जुर्माना ठोका है। एक ही तरह की गलती को दो बार दोहराने की वजह से प्रतिका के खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है। प्रतिका के साथ-साथ आईसीसी की तलवार इंग्लैंड टीम पर भी चली है। इंग्लिश टीम पर भी मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। सीरीज के पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम का प्रदर्शन जोरदार रहा। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 4 विकेट से पटखनी दी। दीप्ति शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक पारी खेली और वह नाबाद रहीं। वहीं, जेमिमा रोड्रिग्स का बल्ला भी जमकर बोला।
प्रतिका को मिली सजा
इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में बीच मैदान पर गुस्सा जाहिर करने की प्रतिका रावल को आईसीसी ने सजा सुनाई है। प्रतिका पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। दरअसल, भारतीय पारी के 18वें ओवर में प्रतिका इंग्लिश तेज गेंदबाज लॉरेन फाइलर से जबरदस्ती भिड़ती हुई दिखाई दी थीं। आईसीसी के अनुसार प्रतिका फाइलर संग हुई टक्कर को रोक सकती थीं। प्रतिका ने ठीक एक ओवर बाद ही कुछ ऐसा ही बर्ताव आउट होने के बाद गेंदबाज सोफिया एक्लेस्टोन के साथ भी किया था। इसी कारण उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइट भी जोड़ा गया है। प्रतिका को आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल एक का दोषी पाया गया है।
इंग्लैंड टीम पर भी लगा जुर्माना
प्रतिका रावल के साथ-साथ आईसीसी ने इंग्लिश टीम को भी नहीं बख्शा है। इंग्लैंड पर स्लो ओवर रेट की वजह से मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना ठोका गया है। इंग्लैंड टीम को आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 का दोषी पाया गया है। नियमों के हिसाब से अगर टीम तय समय के अंदर ओवर पूरे नहीं कर पाती है, तो इस स्थिति में टीम पर हर लेट ओवर के हिसाब से मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। इंग्लैंड टीम की कप्तान नेट साइवर ब्रंट ने अपनी गलती को मान लिया है।
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
55 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines