Adam Zampa: ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे मुकाबले में साउथ अफ्रीका के हाथों करारी हार का मुंह देखना पड़ा। बल्लेबाजों के शर्मनाक प्रदर्शन के चलते कंगारू टीम को प्रोटियाज ने 98 रनों से रौंदा। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के मुख्य गेंदबाज लय से भटके हुए भी नजर आए, जिसमें एडम जम्पा का नाम भी शुमार रहा।
जम्पा ने अपने 10 ओवर के स्पेल में 58 रन खर्च किए और सिर्फ एक ही विकेट उनकी झोली में आया। बल्लेबाजों द्वारा होती धुनाई की वजह से जम्पा मैदान पर काफी गुस्से में भी नजर आए। कंगारू स्पिनर को बीच मैदान अपशब्द कहते हुए भी सुना गया, जिसके चलते अब आईसीसी ने उन्हें जोरदार फटकार लगाई है।
जम्पा को लगाई आईसीसी ने फटकार
दरअसल, हुआ यूं कि साउथ अफ्रीका की पारी के दौरान जम्पा की एक गेंद पर फील्डर मिसफील्ड कर बैठा। फील्डर का यह रवैया जम्पा को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और वह कुछ अपशब्द कहते हुए भी दिखाई दिए। जम्पा की अपशब्द स्टंप माइक में कैद हो गए, जिसके चलते आईसीसी ने उन्हें कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.3 का दोषी पाया है।
जम्पा के खाते में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ दिया गया है। 24 महीने में जम्पा से यह पहली गलती हुई है और इसी वजह से उन पर जुर्माना नहीं ठोका गया है।
साउथ अफ्रीका ने मारी बाजी
पहले वनडे में साउथ अफ्रीका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 98 रनों से हराया। रनों के लिहाज से यह प्रोटियाज टीम की वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 296 रन लगाए। इसके जवाब में पूरी कंगारू टीम 198 रन बनाकर ढेर हो गई।
केशव महाराज का जादू सिर चढ़कर बोला और उन्होंने सिर्फ 33 रन खर्च करते हुए पांच विकेट अपनी झोली में डाले। वहीं, बल्ले से एडम मार्करम ने 82 और टेंबा बावुमा ने 65 रनों का योगदान दिया।
संबंधित खबरें
WTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
27 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
58 mins agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
59 mins agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
3 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines