ICC POTM Award: इंग्लैंड टीम के कप्तान जोस बटलर ने नवंबर महीने का ‘आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड जीता है। महिला कैटेगरी में यह अवार्ड पाकिस्तान की सिदरा अमीन ने अपने नाम किया है। बटलर ने अपने साथी खिलाड़ी आदिल राशिद और पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी को पीछे छोड़ते हुए यह पुरस्कार जीता है। ‘आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड के लिए विजेताओं का फैसला वोटिंग के जरिए हुआ, जिसमें जोस बटलर और सिदरा आमीन ने बाजी मार ली है।
जोस बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड 12 साल बाद टी20 विश्व कप खिताब जीता था।
आपको बता दें कि इस अवार्ड के लिए पुरुष वर्ग में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर, आदिल रशीद और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी का नाम शामिल था। वहीं महिला वर्ग में पाकिस्तान की सिदरा अमीन, थाईलैंड की नट्टकन चैंथम और आयरलैंड की गेबी लुईस का नाम शामिल था। इन सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन पिछले महीने काफी जबरदस्त रहा था।
और पढ़िए – IND vs BAN test: टीम इंडिया को बड़ा झटका, टेस्ट सीरीज से बाहर हुए 2 दिग्गज खिलाड़ी
बटलर ने साथी खिलाड़ियों को समर्पित किया अवार्ड
आपको बता दें कि नवंबर में इंग्लैंड टीम ने टी20 विश्व कप जीता था, उस टूर्नामेंट में बटलर का अहम योगदान दिया था। उन्होंने यह अवार्ड जीतने के बाद कहा कि “नवंबर के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के रूप में मुझे वोट देने के लिए मैं प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। यह अवार्ड मेरे साथी खिलाड़ियों के लिए, जिन्होंने टी20 विश्व कप जीतने में टीम के लिए अहम योगदान दिया था।
और पढ़िए – PAK vs ENG: ‘इसमें कोई मिस्ट्री नहीं है…’, अबरार अहमद की गेंदबाजी पर बेन डकेट ने दिया बड़ा बयान
जोस बटलर ने और क्या कहा?
जोस बटलर ने अपने बयान में ये भी कहा कि ‘यह क्रिकेट के सबसे अच्छे महीनों में से एक है, जिसमें मैं शामिल रहा हूं। और विश्व चैंपियन बनने के लिए सभी इंग्लैंड के खिलाड़ियों का नेतृत्व करना बहुत खास था।”
भारत के खिलाफ खेली थी 80 रनों की पारी
आपको बता दें कि नवंबर में बटलर ने चार टी20 मैच में दो बार अर्धशतकीय पारी खेली थीं। उन्होंने टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल मैच में भारत के खिलाफ एलेक्स हेल्स के साथ 170 रन की नाबाद साझेदारी कर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया था। इस मैच में उन्होंने 49 गेंद में नाबाद 80 रन बनाए थे। इसमें नौ चौके और तीन छक्के शामिल थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
19 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
52 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines