ICC Player of the Month: सितंबर महीने में इंटरनेशनल क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आईसीसी से बड़ा सम्मान मिल सकता है. जिसके लिए स्टार खिलाड़ियों को नॉमिनेट कर दिया गया है. इस लिस्ट में 3 भारतीय खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. जिसमें पुरुष खिलाड़ियों की रेस में 2 भारतीय हैं, तो वहीं महिला प्लेयर्स की रेस में भी 1 नाम नजर आ रहा है. महिला खिलाड़ियों की रेस में एक पाकिस्तानी नाम भी नजर आ रहा है. जोकि भारतीय सुपरस्टार को कड़ी टक्कर दे सकती है.
कुलदीप यादव को टक्कर देंगे अभिषेक शर्मा
पुरुष खिलाड़ियों के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ के अवॉर्ड में कुलदीप यादव और अभिषेक शर्मा के साथ ही साथ जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट नजर आ रहे हैं. अभिषेक शर्मा ने एसीसी एशिया कप 2025 के दौरान 44.85 की औसत से 314 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 3 धमाकेदार अर्धशतक जड़े थे. फिलहाल वो नंबर 1 टी20 बल्लेबाज भी हैं. इस रेस में दूसरे नंबर पर भी टीम इंडिया के कुलदीप यादव हैं. कुलदीप ने एशिया कप 2025 के दौरान 7 मैचों में 17 विकेट अपने नाम किया था. इस बीच कुलदीप यादव की इकॉनमी रेट 6.27 की रही थी. लिस्ट में तीसरे नंबर के ब्रायन बेनेट ने 55.22 की औसत से 497 रन बनाए हैं. इसके अलावा टी20 में भी ब्रायन ने अच्छा प्रदर्शन किया है.
ये भी पढ़ें: Asia Cup में तहलका मचाने का मिलेगा अभिषेक शर्मा को इनाम? कुलदीप यादव ही बनेंगे राह का रोड़ा!
स्मृति मंधाना को मिल रही पाकिस्तानी खिलाड़ी से टक्कर
बात महिला खिलाड़ियों की करें तो वहां स्मृति मंधाना रेस में पहले नंबर पर नजर आ रही है. उन्होंने 77 की औसत से 308 रन बनाए हैं. इस बीच उनका स्ट्राइक रेट 135.68 का रहा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंधाना ने वनडे क्रिकेट की भारत के तरफ से सबसे तेज शतक भी जड़ा है. इस रेस में सिदरा अमीन दूसरे नंबर पर नजर आ रही है. इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने 293 की औसत से इतने ही रन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाए हैं. इस दौरान 3 पारियों में 2 शतक जड़े. इस लिस्ट में तीसरा नाम दक्षिण अफ्रीका की ताजमिन ब्रिट्स का है. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 2 धमाकेदार 2 शतक जड़े थे. अब इसका फैसला वोटिंग के जरिए होगा.
ये भी पढ़ें: IPL ऑक्शन से पहले Prithvi Shaw का बड़ा धमाका, अपनी ही पुरानी टीम के खिलाफ ठोका धांसू शतक
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
9 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
42 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines