हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ODI Tri-Series: पहले जिम्बाब्वे ने हराया, फिर ICC ने दी सजा, बांग्लादेश की बढ़ी मुश्किलें

Bangladesh Slow Over Rate: जिम्बाब्बे के खिलाफ मिली हार के बाद बांग्लादेश को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने भी बड़ा झटका दिया है. आईसीसी ने बांग्लादेश के सभी खिलाड़ियों पर जुर्माना ठोका है. इसकी वजह भी सामने आई है.

विज्ञापन
ICC penalized Bangladesh/ Image Source: ANI

यूएई में जारी वनडे ट्राई सीरीज में बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही है. टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ 99 रन से हार का सामना करना पड़ा. अब इस हार के बाद बांग्लादेश को आईसीसी की कार्रवाई भी झेलनी पड़ी है. अबू धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में तय समय के अंदर अपने ओवर पूरे नहीं करने के कारण टीम पर जुर्माना लगाया गया है. नियमित कप्तान लिटन दास की गैरमौजूदगी में टीम की अगुवाई कर रहे तौहीद हृदोय के लिए भी यह मुकाबला यादगार नहीं रहा. कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने के पहले ही मैच में उन्हें हार और आईसीसी की कार्रवाई का सामना करना पड़ा.

बांग्लादेश पर ICC ने क्यों लगाया जुर्माना?

जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में बांग्लादेश की टीम निर्धारित समय तक अपने 50 ओवर पूरे नहीं कर सकी और एक ओवर पीछे रह गई. इस गलती के चलते आईसीसी के अंतरराष्ट्रीय पैनल के मैच रेफरी डेविड गिल्बर्ट ने टीम पर आर्थिक जुर्माना लगाया. खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ से संबंधित आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं करने पर हर ओवर के लिए खिलाड़ियों की मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है. इसी नियम के तहत बांग्लादेश पर मैच फीस का कुल 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया.

मैदान पर मौजूद अंपायर अल्लाहुद्दीन पालेकर और इजातुल्लाह सफी के साथ तीसरे अंपायर अहसान रजा ने मैच के बाद इस मामले में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई थी. हालांकि, कप्तान तौहीद हृदोय ने अपनी टीम की गलती स्वीकार कर ली और प्रस्तावित सजा पर सहमति जता दी. इसके बाद मामले को लेकर औपचारिक सुनवाई करने की जरूरत नहीं पड़ी.

विज्ञापन

अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला होगा बेहद अहम

जिम्बाब्वे के खिलाफ हार और आईसीसी के जुर्माने के बाद बांग्लादेश के सामने अब टूर्नामेंट में वापसी करने की चुनौती है. टीम को फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए अगले मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करना होगा. बांग्लादेश का अगला मैच मेजबान अफगानिस्तान के खिलाफ होना है, जहां तौहीद हृदोय की कप्तानी की भी परीक्षा होगी.

लिटन दास की अनुपस्थिति में बांग्लादेश को बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों विभागों में सुधार करना होगा. अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाला मुकाबला टीम के लिए काफी अहम रहेगा. ऐसे में बांग्लादेश की कोशिश होगी कि वह पिछली हार को पीछे छोड़कर जीत की राह पर लौटे और फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को कायम रखे.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola