ODI WC Qualifiers 2023: वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स में गुरुवार को जिम्बाब्वे और ओमान के बीच सुपर 6 का पहला मुकाबला खेला गया। मैच में जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी और गेंदबाजी तो खास रही ही साथ ही फील्डिंग में भी दमखम दिखा। टीम के खिलाड़ी ल्यूक जोंगवे ने बाउंड्री लाइन पर एक बेहतरीन कैच पकड़ा। जिसे हर कोई देखता ही रह गया।
और पढ़िए – शिखर धवन बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान, इस टूर्नामेंट में होगी वापसी
ल्यूक जोंगवे का गजब का कैच
दरअसल मैच में ओमान की पारी के 46वें ओवर में एक गजब कारनामा देखने को मिला। रिचर्ड नगारवा की पहली गेंद पर ओमान के बल्लेबाज ने गेंद को बाउंड्री रोप के पार से निकालने की कोशिख की हालांकि बॉल और बैट का संपर्क ठीक नहीं रहा और गेंद बाउंड्री पार नहीं कर पाई।
यह जिम्बाब्वे के गेंदबाज की फुलटॉस थी, कलीमुल्लाह ने इसे पूरी ताकत से मारा, जिससे गेंद जोंगवे तक पहुंच गई, जिसने कैच पूरा किया लेकिन उसे एहसास हुआ कि वह अपना संतुलन खो रहा है।जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर ने गेंद को हवा में धकेलने का फैसला किया, जिसके बाद दूसरी बार फिर से उनके हाथों में गेंद आई लेकिन यहां पर भी वे शंका में पहुंच गए और फिर से गेंद को हवा में उछाल दिया। आखिरकार तीसरी बार में उन्होंने कैच पूरा किया।
और पढ़िए – सरफराज खान के सपोर्ट में उतरे सौरव गांगुली, टीम इंडिया में सलेक्शन को लेकर कही बड़ी बात
मैच का लेखा-जोखा
मैच में ओमान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन यह गलत साबित हो गया। जिम्बाब्वे ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 332 रन बना दिए।इसके जवाब में ओमान की टीम 50 ओवर खेलकर भी 9 विकेट खोकर 318 रन ही बना पाई। जिम्बाब्वे के लिए सीन विलियम्स ने टूर्नामेंट का तीसरा शतक लगाया। सिकंदर रजा ने उनका अच्छा साथ निभाया और 49 गेंद में 42 रन की पारी खेली।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
28 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
46 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines