हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ICC ODI World Cup 2027 की डेट आ गई सामने! इस दिन खेला जाएगा फाइनल मुकाबला?

ICC ODI World Cup 2027: आईसीसी ने अब अपने अगले मेगा टूर्नामेंट की तैयारी शुरू कर दी है. सभी फैंस आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की इंतजार कर रहे हैं. इस बीच आईसीसी के इस मेगा इवेंट के तरीखें सामने आ गई हैं. फाइनल मुकाबले की भी डेट सामने आ गई है.

विज्ञापन
Pic Credit- AI Generated

ICC ODI World Cup 2027: आईसीसी का अगला मेगा इवेंट वनडे वर्ल्ड कप 2027 होने वाला है. इस टूर्नामेंट को दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की टीम मिलकर होस्ट कर रही है. इस टूर्नामेंट से जुड़ी कई अहम खबरें अब सामने आ चुकी है. फैंस जानना चाहते हैं कि कब इस टूर्नामेंट का ओपनिंग और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. अब मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस टूर्नामेंट की डेट सामने आ चुकी है. इसके अलावा तीनों होस्ट से जुड़ी जानकारी भी सामने आ गई है. 

आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 की डेट आई सामने 

ईएसपीएनक्रिकइंफो को रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की शुरुआत 4 अक्टूबर को होगी. वहीं फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को खेला जा सकता है. 48 दिन चलने वाले इस टूर्नामेंट के ओपनिंग मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. नामीबिया की टीम इस टूर्नामेंट के 3 मुकाबले होस्ट कर सकती है. वहीं जिम्बाब्वे की टीम को 8 से 10 मुकाबले मिल सकते हैं. वहीं मुख्य टीम होने के कारण साउथ अफ्रीका की टीम कुल 41 मुकाबले होस्ट कर सकती है. आज के समय भी वनडे वर्ल्ड कप का क्रेज ही सबसे ज्यादा है. टी-20 वर्ल्ड कप हर 2 साल पर होता है, जिसके कारण ही फैंस को उस टूर्नामेंट का कम इंतजार रहता है. वहीं आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का भी अभी इतना क्रेज नहीं बना है.

ये भी पढ़ें: विराट-हार्दिक की जगह कौन? AFG के खिलाफ ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11!

विज्ञापन

इन 4 टीमों पर टिकी रहने वाली हैं नजरें 

बात आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की करें तो इस टूर्नामेंट में 4 टीमों पर ही नजरें रहने वाली है. भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल के समय में वनडे फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही वो ट्रॉफी की प्रबल दावेदार नजर आ रही है. वहीं इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम अपना टाइटल डिफेंड करने के लिए उतरने वाली है. ऑस्ट्रेलिया की टीम इस टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जानी जाती है. ऐसे में उनके ऊपर भी नजरें रहने वाली है. वहीं होस्ट होने के कारण साउथ अफ्रीका की टीम में रेस में नजर आ रही है. 

ये भी पढ़ें: श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए BCCI ने किया टीम का ऐलान, राहुल द्रविड़ के बेटे को मिली जगह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola