ICC ODI World Cup: आईसीसी वनडे विश्व कप का सीजन चल रहा है। विश्व कप का आगाज आगामी 5 अक्टूबर से होने वाला है। इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई है। भारतीय टीम भी वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से सीरीज में मात देकर भारी जोश के साथ खेलने को आतुर हो रही है। ऐसे में वर्ल्ड कप को लेकर भारत के कुछ खिलाड़ियों से खास उम्मीदें की जा रही है। भारत के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पर भरोसा जताया जा रहा है कि वह युवराज सिंह की तरह तूफानी पारी खेलकर टीम को मुश्किल से बाहर निकालेंगे।
युवराज की तरह पांड्या भी हैं ऑलराउंडर
हार्दिक पांड्या भारत के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक है। ऐसे में हार्दिक पांड्या की जिम्मेदारी वर्ल्ड कप में काफी अहम होने वाली है। पांड्या बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी कमाल करने की क्षमता रखते हैं। वह भारत के काफी खतरनाक ऑलराउंडर हैं। जो काम टीम के लिए पहले युवराज सिंह किया करते थे, अब वहीं उम्मीद हार्दिक पांड्या से लगाई जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पांड्या टीम में युवराज की कमी को पूरा कर सकते हैं। युवराज सिंह भी बल्ले के साथ तो कमाल करते ही थे, लेकिन गेंदबाजी से भी विरोधी बल्लेबाजों को धूल चटाया करते थे। हार्दिक पांड्या भी उसी दिशा में आगे बढ़ते जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: अश्विन, अक्षर और सुंदर में से किसे मिल सकता है टीम में मौका, आखिरी फैसला आज
पांड्या के वनडे में रिकॉर्ड
हार्दिक पांड्या विस्फोटक बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई दफा अपने दम पर टीम को जीत दिलाया है। वनडे और टी20 फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन भी काफी शानदार रहा है। पांड्या अभी तक कुल 82 मुकाबले खेल चुके हैं, इनमें से 60 मैचों में उन्हें बैटिंग करने का मौका मिला है। 60 इनिंग में पांड्या 33 की औसत से 1758 रन बना चुके हैं। अपने वनडे करियर में पांड्या ने 11 अर्धशतक भी जड़ा है। पांड्या काफी नीचे बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं, इस कारण से वह शतक नहीं लगा सके हैं, लेकिन वनडे में उनका सर्वाधिक स्कोर 92 रन है। इसके अलावा गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए पांड्या ने 79 विकेट झटक लिए हैं। इसलिए फैंस को पांड्या से काफी उम्मीद है।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines