ODI World Cup 2023: विश्व कप 2023 में टीम इंडिया का सफर काफी शानदार रहा है सेमीफाइनल तक भारतीय टीम ने अपने सभी मैच जीते हैं। अब टीम इंडिया फाइनल मुकाबले में 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। इस विश्व कप में टीम इंडिया के हर खिलाड़ी ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है तो वहीं दूसरी तरफ ध्यान खींचा है भारतीय टीम के खिलाड़ियों की कलाई पर बंधी एक डिवाइस ने।
दरअसल हर मैच में देखा गया है कि टीम इंडिया के खिलाड़ी एक स्मार्टवॉच जैसी डिवाइस अपनी कलाई पर बांध मैदान में उतरते हैं। अब हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ये डिवाइस क्या है और क्यों इंडियन प्लेयर इसको अपनी कलाई पर बांध कर खेल रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: कौन है मिस्ट्री गर्ल? हर मौके पर श्रेयस अय्यर के रहती है साथ..कहीं डेट तो नहीं कर रहे बल्लेबाज
क्या इस डिवाइस की खासियत
टीम इंडिया के खिलाड़ियों की कलाई पर बंधी ये डिवाइस एक फिटनेस बैंड है जिसको whoop नाम की एक कंपनी ने बनाया है। इस डिवाइस को चैट जीपीटी का भी सपोर्ट मिलता है। इस डिवाइस से कुछ कम्युनिकेट नहीं किया जा सकता है और न ही इसमें कोई स्क्रीन है। इस डिवाइस में स्लीप साइकिल, स्ट्रेस, बॉडी रिकवरी, हार्ट रेट जैसे फीचर्स शामिल है। आप इसको मोबाइल ऐप से ऑपरेट किया जाता है।
इस डिवाइस का डाटा 99 फीसदी सही होता है और इसको बेस्ट कैटेगरी में रखा गया है। इस डिवाइस की खास बात ये है कि ये खिलाड़ियों को रिकवरी और ऑल डे वर्किंग के हिसाब से एक्टिविटी, डाइट आदि सजेस्ट करती है और ज्यादातर एथलीट इस डिवाइस को पहनते हैं।
whoop एक स्टार्टअप है जिसके मालिक विल अहमद हैं और ये डिवाइस आपको भारत में नहीं मिलेगी। इस डिवाइस की कीमत 239 डॉलर यानी 19,906 रुपए है। डिवाइस को ऐप से ऑपरेट किया जाता है और ऐप पर आपको सारा डाटा मिल जाता है।
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
27 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
48 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
4 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines