Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
ODI World Cup 2023: भारत में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए जहां एक तरफ टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है वहीं दूसरी ओर इस मेगा टूर्नामेंट का आनंद लेने के लिए फैंस भी काफी उत्साहित हैं। देश के विभिन्न स्टेडियम में आयोजित मैचों को मैदान में देखने के लिए दर्शकों को टिकट लेने की जरुरत है। जिसका इंतजार अब समाप्त होता नजर आ रहा है। दरअसल आईसीसी ने वर्ल्ड कप की टिकट लेने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ेंयह भी पढ़ें – Independence Day: फ्रीडम फाइटर्स के आश्रितों को पेंशन और नौकरी में आरक्षण का लाभ देती है ये स्कीम; जानें कौन हैं हकदार
भारत में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप का आयोजन 5 अक्टूबर 2023 से किया जाएगा। इसके लिए टिकटों की बिक्री 25 अगस्त 2023 से शुरू होगी। हालांकि इसके लिए फैंस अभी से प्री-रजिस्टर कर सकते हैं। आईसीसी ने टिकट खरीदने के लिए अलग-अलग फेज रखे हैं। जिसके मुताबिक 29 अगस्त तक सिर्फ गैर भारतीय मैचों की टिकट ही खरीदी जा सकेंगी।
वनडे वर्ल्ड कप की टिकट खरीदने के लिए फैंस को पहले रजिस्टर करना जरूरी है। इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट cricketworldcup.com पर जाना होगा और फिर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा। दर्शक अन्य बुकिंग प्लेटफॉर्म पर भी जाकर अप्लाई कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए फैंस को नाम, पता समेत अन्य जानकारी भरनी होगी।
🎟️ #CWC23 Ticket sales
🔹 25 August: Non-India warm-up matches and all non-India event matches
🔹 30 August: India matches at Guwahati and Trivandrum
🔹 31 August: India matches at Chennai, Delhi and Pune
🔹 1 September: India matches at Dharamsala, Lucknow and Mumbai
🔹 2… pic.twitter.com/GgrWMoIFfA— ICC (@ICC) August 15, 2023
वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 14 अक्टूबर 2023 को आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए बुकिंग 3 सिंतबर 2023 से शुरू होगी। शेड्यूल के मुकाबिक भारत के वॉर्म अप और अन्य मैचों के टिकट 30 अगस्त 2023 से उपलब्ध होंगे। वहीं सेमीफाइनल और फाइनल की टिकट 15 सितंबर से खरीदी जा सकती है। इन सभी को आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट या फिर अन्य बुकिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से खरीदा जा सकता है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।