ODI World Cup 2023 Ticket Sale: अक्टूबर-नवंबर में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए जहां टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है वहीं दूसरी ओर इस मेगा टूर्नामेंट का आनंद लेने के लिए फैंस भी काफी उत्साहित हैं। दर्शक लंबे समय से इसकी टिकटों का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब ये खत्म हो गया है। दरअसल आईसीसी द्वारा शुक्रवार की रात से इसके लिए टिकटों की बिक्री शुरू कर दी जाएगी।
5 अक्टूबर को शुरू होने वाला यह टूर्नामेंट 19 नवंबर तक क्रिकेट प्रेमियों को लुभाएगा। इस अवधि के दौरान कुल 58 मैच खेले जाएंगे, जिनमें 10 अभ्यास मैच भी शामिल हैं। ये रोमांचक मैच देश भर के 12 प्रमुख स्थानों पर होंगे। इसके लिए टिकटों की बिक्री अगल अगल फेज में की जाएगी। जिसमें पहले फेज में गैर भारतीय मुकाबलों के टिकट खरीदे जा सकेंगे। इसके तहत फैंस 25-29 अगस्त तक बुकिंग कर सकते हैं।
ODI World Cup 2023 Tickets: ऐसे खरीदें वर्ल्ड कप की टिकट
– टिकट खरीदने के लिए सबसे पहले फैंस को www.cricketworldcup.com/register पर अपना पंजीकरण कराना होगा।
– इसके बाद टिकट खरीदने के लिए फैंस आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
– फैंस बुक माय शो, पेटीएम इंसाइडर समेत अन्य प्लेटफॉर्म पर भी जाकर इसे खरीद सकते हैं।
– अब प्लेटफॉर्म पर पहुंचने के बाद फैंस को उस मैच का चयन करना होगा जिसकी टिकट खरीदनी है।
– इसके बाद अपने पसंदीदा बैठने की जगह का चयन करें। विशेष रूप से, अलग-अलग स्टैंडों की अलग-अलग कीमतें होंगी।
– अब बाकि डिटेल्स दर्ज करें और फिर भुगतान करें।
– आपको टिकट का कन्फर्मेशन प्राप्त होगा। चूंकि ई-टिकट बीसीसीआई द्वारा स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए मैच से पहले निर्धारित काउंटर से टिकटों की हार्ड कॉपी लेना न भूलें।
कब खरीदी जा सकेंगे भारत-पाकिस्तान मैच की टिकट?
वनडे वर्ल्ड कप में सभी दर्शकों को भारत-पाकिस्तान मैच का इंतजार है। इसका आयोजन 14 अक्टूबर 2023 को किया जाना है। इसके लिए टिकटों की बिक्री 3 सितंबर 2023 से शूरू होगी। शेड्यूल के मुकाबिक भारत के वॉर्म अप और अन्य मैचों के टिकट 30 अगस्त 2023 से उपलब्ध होंगे। वहीं सेमीफाइनल और फाइनल की टिकट 15 सितंबर से खरीदी जा सकती है।
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
43 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
53 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
3 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines