ODI World Cup 2023: विश्व कप 2023 अब धीरे-धीरे सेमीफाइनल की तरफ बढ़ रहा है। कुछ टीमें लगातार शानदार प्रदर्शन करके सेमीफाइनल के लिए अपनी स्थिति को मजबूत कर रही है तो वहीं कुछ टीमें खराब फॉर्म से जूझ रही है और जिनका सेमीफाइनल तक पहुंच पानी काफी मुश्किल माना जा रहा है। इस बार का विश्व कप काफी रोमांच से भरा रहा है बड़ी और चैंपियन टीमों को इस विश्व कप में उलटफेर का शिकार होते हुए देखा गया। चैंपियन टीम का इस बार सेमीफाइनल में पहुंचना काफी मुश्किल हो गया है।
सेमीफाइनल की रेस से 4 टीमें लगभग बाहर
विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल की रेस अब काफी रोमांचक हो गई है लगभग चार टीमे इस सेमीफाइनल से बाहर हो गई है। जिसमें बांग्लादेश, इंग्लैंड, पाकिस्तान और नीदरलैंड शामिल है। बता दें, इन सभी टीमों ने 6-6 मैच खेल लिए है। इंग्लैंड को 6 मैचों में सिर्फ एक ही मैच में जीता हासिल हुई है बिल्कुल ऐसा ही हाल बांग्लादेश का भी है। बांग्लादेश भी 6 मैचों में से महज एक मैच जीत पाई है। इसके अलावा पाकिस्तान और नीदरलैंड ने 2-2 मैच जीते है। यहां से अगर ये चारों टीमें अपने बारी मैच भी जीत जाती है तो भी सेमीफाइनल की रेस में नहीं पहुंच पाएंगी।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: रोहित शर्मा को DRS ने बचाया, पत्नी रितिका सजदेह के रिएक्शन ने लूट ली महफिल
इन 6 टीमों के बीच है टक्कर
बाकी बची 6 टीमों में अब सेमीफाइनल की टक्कर देखने को मिलेगी। हालांकि, भारत और साउथ अफ्रीका की टीम लगभग सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। भारतीय टीम इस विश्व कप में एक भी मैच नहीं हारी है और 12 अंक के साथ टॉप पर बनी हुई है।
इसके अलावा साउथ अफ्रीका 10 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। अब ज्यादा टक्कर न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच होगी। टॉप-4 में टीम इंडिया, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम है। बता दें, टॉप-4 में रहने वाली चार टीमें ही सेमीफाइनल में पहुंच पाएंगी।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
32 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
54 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines