ODI World Cup 2023 Team India Squad: टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने विश्व कप 2023 के लिए अपनी पसंदीदा 15 सदस्यीय भारतीय टीम चुनी है। बांगर की टीम में जहां बल्लेबाजी में अनुभवी खिलाड़ियों को जगह दी गई है। वहीं गेंदबाजों के रुप में उन्होंने एक चौंकाने वाला नाम बताया है। बांगड़ ने अपनी टीम में ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर से पहले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को जगह दी है जिसने सभी को हैरान करके रख दिया है।
2023 वनडे विश्व कप 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक भारत में आयोजित किया जाएगा। मेगा इवेंट से पहले, भारत एशिया कप में भी भाग लेगा, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक छोटी वनडे घरेलू श्रृंखला होगी। जैसा कि बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने स्वीकार किया है, विश्व कप टीम एशिया कप के लिए चुनी गई टीम के समान होगी।
ऐसा होगा बांगर की टीम का संतुलन
स्टार स्पोर्ट्स पर एक वीडियो में बांगड़ ने विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि मेगा इवेंट के लिए उनका संयोजन पांच विशेषज्ञ बल्लेबाज, दो विकेटकीपर-बल्लेबाज, दो स्पिन-गेंदबाजी ऑलराउंडर, एक तेज-गेंदबाजी ऑलराउंडर, एक विशेषज्ञ स्पिनर और चार तेज गेंदबाज होंगे।
तिलक वर्मा को नहीं मिली जगह
संजय बांगर ने अपनी टीम के बारे में बताते हुए कहा कि “मेरे विशेषज्ञ बल्लेबाज रोहित शर्मा, शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव होंगे, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन, केएल राहुल हैं। स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडरों के लिए, मैं दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाजों – अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा को प्राथमिकता दूंगा।”
अर्शदीप सिंह का किया चयन
संजय बांगर ने अपनी टीम में गेंदबाजों के रुप में कुलदीप यादव, बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह का चयन किया है। बांगड़ ने विश्व कप के लिए अपने पसंदीदा 15 खिलाड़ियों में बाएं हाथ के गेंदबाज अर्शदीप का नाम शामिल करना आश्चर्यजनक है, क्योंकि इस युवा गेंदबाज के पास वनडे में ज्यादा अनुभव नहीं है। 24 वर्षीय खिलाड़ी ने केवल तीन एकदिवसीय मैच खेले हैं लेकिन अभी तक एक भी विकेट नहीं लिया है।
वर्ल्ड कप के लिए संजय बांगर की टीम
रोहित शर्मा, शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
संबंधित खबरें
मोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया
6 hrs agoजेमिमा रोड्रिग्स ने 45 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर मचाया कोहराम
6 hrs agoश्रेयस अय्यर का पिछले 3 साल में खराब रहा है वनडे रिकॉर्ड
7 hrs agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
7 hrs agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
8 hrs agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
10 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
10 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
11 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
11 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines