SA vs AUS: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार 3 विकेट से जीत दर्ज किया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश कर गई। दोनों टीमों के बीच शानदार मैच देखने को मिला। वहीं, मैच के बीच से एक ऐसा वीडियो प्रसारित हो रहा है, जिसमें एक छोटे बच्चे ने सौरव गांगुली के 20 साल पुरानी याद दिला दी।
छोटे बच्चे ने याद दिलाई सौरव गांगुली की पुरानी याद
16 नवंबर को साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार जीत दर्ज सुर्खियों में छाई रही। इन सब के बीच क्रीज के बाहर दर्शक के रूप में बैठे एक बच्चे ने कुछ ऐसा कर दिया, जो चर्चा में बन गया। सोशल मीडिया इस छोटे बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, यह बच्चा सौरव गांगुली का कॉपी करते दिखाई दिया। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि दर्शकदिर्घा में बैठे एक छोटे बच्चे ने सौरव गांगुली की तरह टी शर्ट खोलकर घुमाने लगा। अब, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस बच्चे को जूनियर गांगुली की उपाधि दे रहे हैं।
https://twitter.com/baiswar_vikas/status/1725198106982224379
गांगुली ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच जीतने के बाद उतारी थी टीशर्ट
साल 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच में सौरव गांगुली ने अपना टी-शर्ट खोलकर जश्न मनाया था। रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत ने हारे हुए मैच में उसी के घर में पटखनी दी थी। उस दौरान सौरव गांगुली टीम इंडिया के कप्तान भी थे। उन्होंने लंदन स्थित लॉर्ड्स मैदान के बालकनी में अपनी टी-शर्ट को उतार कर मैच सेलिब्रेट किया था। गांगुली का ये अंदाज सभी भारतीय फैंस को काफी पसंद आया था।
ये भी पढ़ेंः AUS vs SA: साउथ अफ्रीका नहीं हटा पाई Chokers का टैग, पांचवीं बार वर्ल्ड कप फाइनल से चूकी
IND vs AUS
भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश कर गया है, वहीं आज ऑस्ट्रेलिया ने भी साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है। अब, विश्व कप 2023 का फाइनल 19 नवंबर, 2023 को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा।
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
12 mins agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
6 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines