ODI World Cup 2023 Today’s Matches: भारत में खेले जा रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप में मंगलवार को दूसरा डबल हैडर है। जिसमें फैंस को दो बेहतरीन मैचों का आनंद उठाने का मौका मिलेगा। दिन के पहले मैच में इंग्लैंड की टीम के सामने बांग्लादेश की चुनौती रहेगी। वहीं दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान की टीम श्रीलंका के सामने एक्शन में होगी।
इंग्लैंड को पहली जीत की तलाश
वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड की इस टूर्नामेंट में शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। टीम को पहले ही मैच में पिछले विश्वकप की रनर-अप न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था। टीम की तरफ से इस मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी खास तौर पर फेल रही थी। वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की थी। इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले मैच का आयोजन हिमाचल के धर्मशाला स्थित स्टेडियम में किया जाएगा। इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे होगी।
पाकिस्तान को श्रीलंका से मिलेगी कड़ी चुनौती
विश्वकप में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दोपहर 2 बजे से मैच खेला जाने वाला है। एक तरफ जहां पाकिस्तान नीदरलैंड के खिलाफ जीत हासिल करके मैच में उतर रही है। वहीं श्रीलंका की टीम को अफ्रीका के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि मैच में लंका के बल्लेबाजों ने दमखम दिखाया था और वे पाकिस्तान के सामने बड़ा चैलेंज साबित होंगे।
ODI World Cup 2023 Live streaming: कहां देखें दोनो मैच
पाकिस्तान-श्रीलंका और इंग्लैंड-बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
48 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को लगा छठा झटका, नमन धीर भी हो गए फेल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines