ODI World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन अक्टूबर नवंबर में भारत में किया जाना है। इस टूर्नामेंट का शेड्यूल अभी तक जारी नहीं हो पाया है। टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की टीम को उनकी सरकार की तरफ से भारत आने की अनुमति मिलेगी कि नहीं इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसी बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इसे लेकर एक बयान जारी किया है।
बता दें कि इससे पहले, विश्व कप के लिए एक ड्राफ्ट शेड्यूल पहले ही बना लिया गया था और सभी भाग लेने वाले देशों को भेजा गया था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि टूर्नामेंट के लिए टीम को भारत भेजने का निर्णय अंततः सरकार पर निर्भर करेगा।
पाकिस्तान विदेश मंत्रायल ने कही ये बात
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा कि ‘हमारा मानना है कि खेल में राजनीति नहीं आनी चाहिए। राजनीति खेल से दूर रहे, लेकिन भारत का पाकिस्तान की सरजमीं पर नहीं खेलना दुर्भाग्यपूर्ण है।’
उन्होंने कहा कि ‘सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल कर रहे हैं, खासकर सुरक्षा संबंधी मामलों की। इसके बाद हम अपने नजरिए से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को रूबरू करवाएंगे, फिर भारतीय सरजमीं पर खेलने के बारे में आखिरी फैसला लिया जाएगा।’
2016 में भी हुई थी परेशानी
यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान के भारत में आने पर सवाल उठे हों। दोनों देशों के बीच बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच, द्विपक्षीय प्रतियोगिताएं एक दशक से भी अधिक समय पहले समाप्त हो गई थीं और 2016 में टी20 विश्व कप के लिए, सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान टीम के आगमन पर अनिश्चितताएं थीं। इसके कारण भारत-पाकिस्तान मैच का आयोजन स्थल धर्मशाला से कोलकाता स्थानांतरित कर दिया गया था।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
6 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
8 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
9 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
10 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
11 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
11 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines