ODI World Cup 2023 NZ vs PAK: आज वनडे विश्व कप 2023 में डबल धमाल देखने को मिलेगा। यानी आज होंगे 2 बेहद रोमांचक मुकाबले। पहले मैच में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की भिड़ंत देखने को मिलेगी। दोनों टीमों के लिए इस मैच को जितना बेहद जरूरी है। ये मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सुबह 10:30 बजे खेला जाएगा। बता दें, अगर आज पाकिस्तान की टीम हार जाती है तो सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी। इसके अलावा न्यूजीलैंड हारती है तो सेमीफाइनल की राह उसके लिए भी काफी मुश्किल हो जाएगी।
विश्व कप 2023 में दोनों टीमों ने अभी तक 7-7 मैच खेले है। एक तरफ न्यूजीलैंड की टीम सात में से 4 मैच जीतकर 8 अंक के साथ चौथे नंबर पर है तो वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम 7 में से 3 मैच जीतकर 6 अंक के साथ 6वें स्थान पर है। टूर्नामेंट में दोनों टीमों की शुरुआत काफी शानदार रही थी लेकिन उसके बाद ये अपनी लय बरकरार नहीं रख पाए थे। जहां पाकिस्तान को लगातार चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा, तो वहीं न्यूजीलैंड को लगातार तीन मैचों हार झेलनी पड़ी है।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: दो टीमों ने पहली बार किया क्वालीफाई, 20 देश लेंगे हिस्सा; होस्ट होंगे डेब्यूटेंट
पाक की हार के साथ ये 3 टीमें हो जाएंगी बाहर
बता दें, आज के मैच में अगर पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड से हार जाती है तो उसके साथ इंग्लैंड, नीदरलैंड और श्रीलंका भी सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी। यानी आज इन तीन टीमों की किस्मत पाकिस्तान के हाथों में है। इसके अलावा इस मैच पर आज बारिश का साया भी मंडरा रहा है अगर मैच बारिश के चलते रद्द हो जाता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतुष्ट करना पड़ेगा।
टूर्नामेंट में दोनों टीमों के टॉप खिलाड़ी
न्यूजीलैंड की तरफ से इस टूर्नामेंट में रचिन रवींद्र कमाल की फॉर्म में दिखाई दे रहे है। अभी तक 7 मैचों में उनके बल्ले से 415 रन निकल चुकें हैं। उन्होंने 2 शतक और 2 अर्धशतक लगाए है। ऐसे में आज एक बार फिर टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी। गेंदबाजी में मिचेल सैंटनर शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। सैंटनर 7 मैचों में अभी तक 14 विकेट अपने नाम कर चुकें हैं। वहीं पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद रिजवान लगातार रन बना रहे है। अभी तक रिजवान एक शतक और एक अर्धशतक के साथ 359 रन बना चुकें हैं। गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी अपना कहर बरपा रहे हैं शाहीन अभी तक 16 विकेट अपने नाम कर चुकें हैं।
संबंधित खबरें
11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
36 mins agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
1 hr ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
3 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
3 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
3 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
5 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines