ODI World Cup 2023 NZ vs PAK: वनडे विश्व कप में आज न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 401 रन बनाए है। मैच में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था जो गलत साबित होता दिखाई दे रहा है। कीवी बल्लेबाजों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। न्यूजीलैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रचिन रवींद्र ने सबसे ज्यादा 108 रनों की पारी खेली।
अपनी शतकीय पारी के दौरान रचिन ने 15 चौके और एक छक्का लगाया। रचिन के अलावा कप्तान केन विलियमसन ने 95 रनों का पारी खेली, हालांकि वो शतक से चूक गए। अपनी 95 रनों की पारी के दौरान विलियमसन ने 10 चौके और 2 शानदार छक्के लगाए। बता दें, चोट के चलते विलियमसन दो मैचों से बाहर थे लेकिन इस मैच में वे फिट होकर प्लेइंग इलेवन में वापिस लौटे है और आते ही एक शानदार पारी खेली।
ये भी पढ़ें:- NZ vs PAK: रचिन रवींद्र ने World Cup में रचा इतिहास, 48 साल से कोई नहीं कर पाया ये कारनाम
वहीं पाकिस्तान के गेंदबाज थोड़े से महंगे साबित हुए। पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद वसीम जूनियर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए इसके अलावा हसन अली, इफ्तिखार अहमद, हारिस रऊफ ने 1-1-1 विकेट अपने नाम किया। पाक के गेंदबाजों की ज्यादातर इकॉनमी 7 से ऊपर देखने को मिली। टीम के स्टार गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी बिल्कुल भी लय में नजर नहीं आए।
बता दें, दोनों टीमों के लिए ये मैच जीतना बेहद जरुरी है। पाकिस्तान अगर ये मैच हार जाती है तो उसके लिए सेमीफाइनल के रास्ते आज बंद हो जाएंगे। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम भी इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगी अगर आज न्यूजीलैंड हार जाता है तो उसके लिए सेमीफाइनल की राह काफी मुश्किल हो जाएगी।
संबंधित खबरें
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
27 mins agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
1 hr agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
2 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
3 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
3 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
3 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines