ODI World Cup 2023: वनडे विश्व कप में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। टीम इंडिया ने अभी तक अपने सभी मैच जीते है, बल्लेबाजी से लेकर फील्डिंग और गेंदबाजी हर मोर्चे पर टीम इंडिया अपना शत प्रतिशत दे रही है। इसका ही नतीजा है कि टीम इंडिया को विश्व कप 2023 का प्रबल दांवेदार माना जा रहा है। इस विश्व कप में भारतीय तेज गेंदबाजों से लेकर स्पिनरों तक का दबदबा देखने को मिल रहा हैं। इसको लेकर अब टीम के चाइनामैन स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अच्छी गेंदबाजी की कहानी बताई है।
टीम की अच्छी गेंदबाजी को लेकर बोले कुलदीप
आईसीसी से बातचीत करते हुए कुलदीप यादव ने कहा कि, “पहले पावरप्ले में अच्छी शुरुआत करना बहुत महत्वपूर्ण है। जसप्रित और सिराज ने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है।” कुलदीप ने भारतीय टीम के विजय अभियान का श्रेय टीम के तेज गेंदबाजों खासकर जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को दिया। उनका मानना है कि टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में तेज गेंदबाजी आक्रमण का महत्वपूर्ण योगदान है।
ये भी पढ़ें:- NED vs SL: टॉस जीतकर नीदरलैंड ने चुनी बल्लेबाजी, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
जडेजा की गेंदबाजी को लेकर बोले कुलदीप
टीम के दूसरे स्पिनर गेंदबाज रवींद्र जडेजा की गेंदबाजी को लेकर कुलदीप यादव ने बताया कि, जडेजा न सिर्फ रन रोक रहे हैं बल्कि टीम को विकेट भी निकालकर दे रहे हैं और वो हमें अच्छी शुरुात देते हैं। बांग्लादेश के खिलाफ तो उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की। बता दें, इस विश्व कप 2023 के दौरान रवींद्र जडेजा ने 4 मैचों में अभी तक 7 विकेट अपने नाम कर लिए है। एक तरह से विश्व कप में टीम इंडिया के ट्रंप कार्ड है रवींद्र जडेजा। वो न सिर्फ गेंदबाजी बल्कि फील्डिंग में कमाल कर रहे हैं।
टीम इंडिया का विजय अभियान जारी
विश्व कप में टीम इंडिया का विजय अभियान जारी है। अभी तक भारत ने ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश को हराया है। अब टीम का अगला मैच 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के साथ होगा। यह मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमों की तरफ से कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
43 mins ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
50 mins agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
1 hr agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
2 hrs agoIPL 2027 में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoकुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के आर अश्विन
2 hrs agoमंधाना की कप्तानी में पहली बार मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें शेड्यूल
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव की तुलना में अब तक कैसी रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी?
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
4 hrs agoमिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines