ODI World Cup 2023 New Zealand Squad: भारत में खेले जानें वाले विश्वकप के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान किया जा चुका है। अनुभवी प्लेयर केन विलियमसन इस साल की शुरुआत में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के शुरुआती मैच में लगी घुटने की चोट से अविश्वसनीय रूप से उबर गए हैं और उन्हें 15 सदस्यीय न्यूजीलैंड टीम का कप्तान बनाया गया है। टीम में 2019 विश्वकप के स्टार प्लेयर जिमी निशम को शामिल किया गया है साथ ही दो भारतीय भी मौजूद है।
कप्तान केन विलियमसन और अनुभवी गेंदबाज टिम साउदी सोमवार सुबह 2023 टूर्नामेंट के लिए न्यूजीलैंड टीम में पुष्टि होने के बाद चार या अधिक आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप के लिए चुने जाने वाले खिलाड़ियों के एक विशेष समूह का हिस्सा बन गए हैं। 5 अक्टूबर से भारत में शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिए अनुभवी टीम का ऐलान सोमवार सुबह ऑकलैंड में विश्व कप टीम के सदस्य ईश सोढ़ी के पुराने स्कूल, पापाटोएटो हाई स्कूल में एक कार्यक्रम में किया गया।
ऐसा ही न्यूजीलैंड की टीम का समीकरण
गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज विलियमसन और साउथी, जो पिछली बार 2011 में भारत में आयोजित टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के लिए खेले थे, टीम में छह खिलाड़ियों के साथ शामिल हुए हैं जिन्हें पहली बार टूर्नामेंट के लिए चुना गया है। मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, डेरिल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स पहली बार एक दिवसीय विश्व कप टीम में शामिल हुए हैं, जो पहले टी20 विश्व कप टीम में शामिल हो चुके हैं।
ऑलराउंडर रचिन रवींद्र और बल्लेबाज विल यंग को भी पहली बार विश्वकप की टीम में मौका मिला है। नए खिलाड़ियों का समूह ट्रेंट बोल्ट, मैट हेनरी और टॉम लैथम सहित एक अनुभवी कोर द्वारा संतुलित है, जो सभी अपने तीसरे 50-ओवर विश्व कप टीम में शामिल हो रहे हैं।
दो भारतीय खिलाड़ी शामिल
न्यूजीलैंड की टीम में स्पिन की जिम्मेदारी भारतीय मूल से ताल्लुक रखने वाले प्लेयर्स संभालने वाले हैं। इसमें रचिन रवींद्र और ईश सोढ़ी शामिल है। रचिन का जन्म भले ही न्यूजीलैंड में हुआ हो लेकिन उनके पिता भारतीय हैं। वहीं ईश सोढ़ी पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं।
ODI World Cup 2023 New Zealand squad: विश्वकप के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड
केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, विल यंग।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
54 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
2 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
12 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
12 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines