ODI World Cup 2023: वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है। इस बार टीम इंडिया को विश्व कप खिताब का प्रबल दांवेदार माना जा रहा है लेकिन ऑस्ट्रेलिया को भी कम नहीं आका जा सकता है।
ऑस्ट्रेलिया 5 बार की विश्व कप चैंपियन है दोनों टीमों के खिलाड़ियों का टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन रहा है। ऐसे में अगर आप भी ड्रीम इलेवन पर टीम बनाते है तो आज हम आपकों बताएंगे दोनों टीमों के उन 11 खिलाड़ियों के बारे में जिनको अपनी ड्रीम इलेवन टीम में लेकर आप भी छप्पर फाड़ कमाई कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: विश्व कप के बीच शमी की पत्नी हसीन जहां की रील्स हो रही वायरल, फैंस बोले- ‘भाई पिघलना मत’
बल्लेबाज
विश्व कप 2023 फाइनल मुकाबले में आप अपनी ड्रीम इलेवन टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली, मिचेल मार्श, ट्रेविस हेड को बल्लेबाजों के रूप में शामिल कर सकते हैं। बता दें, ये सभी खिलाड़ी लगातार अपनी-अपनी टीमों के लिए शानदार पारियां खेल रहे हैं। विराट कोहली इस विश्व कप में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है उनके बल्ले से अभी टूर्नामेंट में 3 शतक भी निकल चुके हैं। वहीं मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड भी कमाल की फॉर्म में है।
गेंदबाज
वहीं बात अगर गेंदबाजों की करें तो मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, ऐडम जैम्पा को अपनी ड्रीम इलेवन टीम में शामिल कर सकते हैं। ये सभी गेंदबाज बेहद खतरनाक गेंदबाजी कर रहे हैं। मोहम्मद शमी अभी तक विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। उन्होंने सेमीफानल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 विकेट अपने नाम किए थे।
ऑलराउंडर और विकेटकीपर
ऑलराउंडर के तौर पर आप अपनी ड्रीम इलेवन टीम में रवींद्र जडेजा और ग्लेन मैक्सवेल तो शामिल कर सकते हैं। जडेजा और मैक्सवेल बल्ले और गेंद दोनों से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। मैक्सवेल टूर्नामेंट में दोहरा शतक भी लगा चुके हैं। तो वहीं रवींद्र जडेजा विश्व कप 2023 में एक बार 5 विकेट भी अपने नाम कर चुके हैं। वहीं बात अगर विकेटकीपर की करे तो आप अपनी टीम में विकेटकीपर के रूप में केएल राहुल को शामिल कर सकते हैं। राहुल विकेट के पीछे शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं इसके अलावा राहुल बल्लेबाजी में भी कमाल कर रहे हैं।
फाइनल मैच के लिए ड्रीम इलेवन टीम
रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), मिचेल मार्श, ट्रेविस हेड, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, ग्लेन मैक्सेवल, मोहम्मद शमी (उपकप्तान), ऐडम जैम्पा, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
4 mins agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
17 mins agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
44 mins agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
1 hr agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
1 hr agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
2 hrs agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines