ODI World Cup 2023: विश्व कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना भारतीय टीम से होगा। लेकिन दूसरे सेमीफाइनल ने ऑस्ट्रेलिया ही नहीं बल्कि भारतीय टीम को भी बहुत कुछ सिखाया है अब इस मैच को देखने के बाद रोहित ने भी अपनी रणनीति तैयार कर ली होगी। इस लो स्कोरिंग मैच से भारतीय टीम को भी जीत के कई मंत्र मिले है।
दूसरे सेमीफाइनल से टीम इंडिया को मिली सीख
बता दें, दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 3 विकेट से हराया। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने कई मौके पर बड़ी गलती की तो एक दो मौके पर कुछ सही फैसले भी लिए। इस मैच में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमों ने गुच्छे में विकेट गंवाए।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: फाइनल मैच से पहले मौसम विभाग की चेतावनी, क्या बारिश डालेगी खलल?
अब टीम इंडिया को फाइनल में ऐसे गलती से बचना होगा। साउथ अफ्रीका ने महज 24 रन पर ही अपने 4 विकेट गवां दिए थे। हालांकि एक समय मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भी यहीं गलती दोहराई थी लेकिन स्कोर कम था और छोटी-छोटी साझेदारियों में कंगारू टीम को जीता दिया।
दूसरी तरफ इस मैच में देखा गया कि कैसे दोनों कप्तानों ने अपने-अपने पार्ट टाइम गेंदबाजों का सही समय पर इस्तेमाल किया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने ट्रेविस हेड से सही समय पर गेंदबाजी कराई और उन्होंने टीम को 2 विकेट भी निकाल कर दिए। वहीं दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने एडन मार्करम से गेंदबाजी कराई और उन्होंने टीम को बड़ी विकेट दिलाई।
इसके अलावा हमने देखा कि कैसे साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों ने मैच में कैच छोड़े। इतने बड़े मुकाबले में ये कैच पकड़ा बेहद जरूरी होता है अगर आपकों मैच जीतना है। लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल कई सारे कैच छोड़े जिसके चलते भी उनको हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में टीम इंडिया फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के सामने ये गलती करने से जरूर बचेगी। बता दें, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
संबंधित खबरें
जेम्स एंडरसन को लगा बड़ा झटका, लंकाशायर ने नए कॉन्ट्रैक्ट से किया इनकार
4 hrs agoपहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें, मैदान पर दिखेगा घमासान!
4 hrs agoप्रियांश आर्या का धमाका, 199 रनों की पारी खेल ठोकी टीम इंडिया की दावेदारी
5 hrs agoIND vs NZ: पहले टी20 मुकाबले पर बारिश का खतरा? जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
6 hrs agoइंटरनेशनल मास्टर्स क्रिकेट वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगी पाकिस्तान टीम
6 hrs agoवैभव की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
6 hrs agoहेगले ओवल में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाजों का होगा दबदबा?
7 hrs agoन्यूजीलैंड में कैसा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड? जानें किसका पलड़ा भारी
7 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा ने शुरू की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी
7 hrs agoडेल स्टेन से आगे निकले कगिसो रबाडा, होम ग्राउंड पर हासिल की बड़ी उपलब्धि
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines