ICC ODI Rankings 2023: पाकिस्तान और श्रीलंका में खेले जा रहे एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के बीच आईसीसी ने वनडे रैंकिंग जारी की है। भारत के सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल आईसीसी पुरुष एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में करियर के सर्वोच्च दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं उनके अलावा रोहित और कोहली की भी टॉप-10 में एंट्री हो गई है।
टॉप 10 में पहुंचे गिल कोहली रोहित
गिल की रैंकिंग में बढ़त कप्तान रोहित शर्मा के साथ 121 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप में 58 रन बनाने का नतीजा है। इस बीच, शर्मा और विराट कोहली को दो-दो रैंक का फायदा हुआ और अब वे क्रमश: आठवें और नौवें स्थान पर आ गए हैं। रोहित शर्मा को श्रीलंका के खिलाफ अर्धशतक से मदद मिली, जबकि कोहली की रैंकिंग पाकिस्तान के खिलाफ उनके अटूट 122 रन की बदौलत बढ़ी।
पाकिस्तान के भी तीन बल्लेबाज टॉप 10 में शामिल
आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप से ठीक पहले शीर्ष 10 में पाकिस्तान के भी तीन क्रिकेटर हैं। कप्तान बाबर आजम गिल से 100 से अधिक रेटिंग अंक आगे शीर्ष स्थान पर बैठे हैं, जबकि इमाम-उल-हक और फखर जमान क्रमशः पांचवें और दसवें स्थान पर हैं।
कुलदीप यादव को भी हुआ फायदा
भारतीय बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव एशिया कप के दो मैचों में नौ विकेट लेकर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि तेज गेंदबाज हारिस रऊफ आठ स्थान ऊपर चढ़ गए हैं। अन्य बड़े लाभ पाने वालों में दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज और तबरेज़ शम्सी शामिल हैं।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
55 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
1 hr agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
2 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
3 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
3 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
4 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines