ICC ODI Rankings : हाल ही में आईसीसी ने अपनी ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने बाबर आजम की बादशाहत खत्म करके नंबर वन की पोजिशन पर कब्जा किया है तो वहीं टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने गेंदबाजों की रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप-10 में एक खिलाड़ी ऐसा भी शामिल है जिसने इस साल एक भी वनडे मैच नहीं खेला है।
टॉप-10 में हेरी टेक्टर शामिल
बता दें, आयरलैंड के धाकड़ बल्लेबाज हैरी टेक्टर ने इस साल एक भी वनडे मैच नहीं खेला है लेकिन फिर भी वो आईसीसी बल्लेबाजों की रैंकिंग में 8वें नंबर पर बने हुए है। पिछले काफी समय से हैरी नंबर पांच पर बने हुए थे। विश्व कप 2023 में आयरलैंड की टीम क्वालीफाई नहीं कर पाई थी जिसके चलते उन्होंने कोई मैच नहीं खेला। लेकिन इससे पहले हैरी ने अपनी टीम के लिए शानदार पारियां खेली जिसके चलते वो लंबे समय से बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप-10 में बने हुए थे।
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया के सेमीफाइनल पर फंसा पंगा! ना जगह तय है ना टीम, कब साफ होगी तस्वीर
अभी तक खेले 50 वनडे इंटरनेशनल
बता दें, हैरी टेक्टर ने अभी तक आयरलैंड के लिए 50 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले है। जिसमें उन्होंने 84 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 1552 रन बनाए है। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 11 अर्धशतक निकले है। इसके अलावा टेस्ट और टी20 में उनका प्रदर्शन उतना खास नहीं है। आयरलैंड के लिए हेरी ने 4 टेस्ट और 64 टी20 मैच खेले है।
बुधवार को जारी हुई थी रैंकिंग लिस्ट
बात दें, बुधवार को आईसीसी ने अपनी बल्लेबाजों और गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग जारी की थी। बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय टीम के तीन खिलाड़ी शुभमन गिल, विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा शामिल है। जबकि गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप-10 में चार गेंदबाज मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी शामिल है।
संबंधित खबरें
चोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
18 mins agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
19 mins agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
1 hr agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
2 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
3 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
12 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines