ICC ODI Rankings Team India: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में विजय हासिल करने वाली टीम इंडिया को जीत के साथ एक बड़ा तोहफा मिला। भारत आईसीसी रैंकिंग में तीनों फॉर्मेंट पर राज करने वाले टीम बन गई। उसने वनडे में टॉप पर मौजूद पाकिस्तान को मात दे दी। टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 से पहले इसी पोजिशन पर रहना चाहेगी। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के पास भी भारत का ताज छीनने का मौका होगा।
टीम इंडिया से कैसे ताज छीन सकती है ऑस्ट्रेलिया
दरअसल मौजूद आईसीसी रैंकिंग में भारतीय टीम 116 रेटिंग के साथ टॉप पर है। वहीं ऑस्ट्रेलिया 111 अंक के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है। अगर ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत को आखिरी दो मैचों में हरा देती है तो वर्ल्ड कप से पहले वह दूसरे नंबर पर आ जाएगी और पाकिस्तान टॉप पर क्योंकि उसके 115 प्वाइंट है।
लेकिन कंगारुओं के लिए ये आसान नहीं होने वाला है। क्योंकि अगले दो मुकाबले इंदौर और राजकोट में होने वाले हैं। जिसमें से इंदौर तो भारतीय टीम का किला रहा है। इस पर अब तक खेले गए 6 मैचों में भारत अजेय रही है।
कई प्रमुख खिलाड़ी नहीं ले रहे भाग
इस सीरीज में दोनों टीमों के कुछ प्रमुख खिलाड़ी इस मैच में भाग नहीं ले रहे हैं। भारत ने फिटनेस चिंताओं के कारण कोहली, रोहित, सिराज और कुलदीप को आराम दिया और ऑस्ट्रेलिया ने स्टार्क, हेज़लवुड और मैक्सवेल को बाहर कर दिया। स्टार्क तीसरे वनडे में वापसी कर सकते हैं।
हालांकि ऑस्ट्रेलिया पहला मैच हार गया था, लेकिन उनके पास इस खेल से सीखने के लिए बहुत सारी पॉजिटिव चीज़े भी थी। डेविड वार्नर का फॉर्म टीम के लिए अच्छा संकेत है और जोश इंग्लिश का फिनिशर के रूप में फिट होना बल्लेबाजी इकाई को और भी मजबूत बनाता है। वे अगले गेम के लिए अपनी नई गेंद की गेंदबाजी में सुधार करना चाहेंगे।
भारत श्रेयस अय्यर और रवींद्र जड़ेजा जैसों के लिए क्रीज पर कुछ मूल्यवान समय चाहेगा, क्योंकि पहले खिलाड़ी के पास पिछले कुछ समय से ज्यादा मैच अभ्यास नहीं है और दूसरे अच्छे फॉर्म में नहीं हैं।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
38 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, श्रेयस अय्यर भी हुए आउट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines