हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ICC ने अब भारत और पाकिस्तान के बीच मैच कराने का बनाया प्लान, सीरीज में आमने-सामने होंगी दोनों टीमें

ICC: साल 2012 में आखिरी बार टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच एक सीरीज खेली गई थी. उसके बाद से ही दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट में ही एक दूसरे के खिलाफ खेलती हैं. ऐसे में अब आईसीसी इन दोनों टीमों के बीच एक ट्राई सीरीज आयोजित कराने का प्लान कर रही है.

विज्ञापन
IND vs PAK मैच को लेकर अब आईसीसी ने बनाया बड़ा प्लान (Pic Credit- ANI)

ICC: भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान के बीच सिर्फ आईसीसी और एसीसी टूर्नामेंट में ही मुकाबला होता है. लेकिन दोनों ही टीमों के बीच फैंस बहुत ज्यादा मुकाबला देखना चाहते हैं. अब आईसीसी इन दोनों टीमों के बीच ज्यादा मुकाबला होते हुए देखना चाहती है. जिसके कारण ही इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल अब ट्राई-सीरीज या क्वाड्रेंगुलर के व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट आयोजित करना चाहती है. जिसमें भारत और पाकिस्तान की टीमों को भी आईसीसी शामिल करना चाहती है. जिससे फैंस का मजा दोगुना हो जाए. 

आईसीसी चाहती हैं भारत और पाकिस्तान मुकाबला 

लंबे समय से क्रिकेट में ट्राई-सीरीज या क्वाड्रेंगुलर के व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट होने बंद हो गए हैं. लेकिन अब आईसीसी उस समय को दोबारा लाना चाहता है. ट्राई सीरीज में जहां 3 टीमें होती हैं, तो वहीं क्वाड्रेंगुलर में कुल 4 टीमें आपस में भिड़ती हुई नजर आती हैं. पाकिस्तानी मीडिया से आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो आईसीसी जल्द ही फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम की एक मीटिंग करने वाली है. ये मीटिंग 22 और 23 सितंबर को दुबई में होने वाली है. 

जहां पर 12 टेस्ट प्लेइंग नेशन और 8 एसोसिएट देश भी शामिल होने वाली हैं. खबरों के मुताबिक इस मीटिंग में आईसीसी बीसीसीआई के सामने ये प्रस्ताव रखने वाला है. हालांकि बीसीसीआई इसको लेकर हां फिलहाल नहीं बोलने वाली है. दरअसल बीसीसीआई को सरकार ने सिर्फ आईसीसी और एसीसी टूर्नामेंट में ही पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए हां बोला है. ऐसे में बीसीसीआई को पहले भारत सरकार से परमिशन लेना पड़ेगा. 

विज्ञापन

क्वाड्रेंगुलर खेल सकती हैं दोनों टीमें 

भारत और पाकिस्तान के बीच ट्राई सीरीज होने के बहुत ही कम चांस नजर आते हैं. लेकिन क्वाड्रेंगुलर अगर आईसीसी ने आयोजित करने का फैसला किया, तो बीसीसीआई को सरकार से परमिशन मिल सकती है. दरअसल क्वाड्रेंगुलर को मल्टी नेशन टूर्नामेंट भी कह सकते हैं. ऐसे में बीसीसीआई के पास बड़ा चांस है.

ये भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी से भिड़े तिलक वर्मा, उपकप्तानी पर खड़े किए सवाल

विज्ञापन

 लेकिन बीसीसीआई चाहेगी की अगर क्वाड्रेंगुलर में टीम इंडिया का पाकिस्तान से सामना हो, तो उसमें इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें भी मौजूद हो. जिससे वो बहुत ही मजेदार सीरीज बन सके. वनडे फॉर्मेट से अब फैंस का भरोसा उठता जा रहा है. ऐसे में आईसीसी वनडे फॉर्मेट को दोबारा जिंदा रखने के लिए क्वाड्रेंगुलर सीरीज आयोजित कर सकती है. इस फॉर्मेट की वापसी होने के साथ ही बोर्ड के पास ऐसी ट्राई सीरीज खेलने का ज्यादा चांस होगा.

ये भी पढ़ें: Duleep Trophy 2026: वैभव सूर्यवंशी का चेन्नई में दिखा शानदार क्रेज, 15 साल के स्टार का चला जादू

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola