ICC Player of the Month August 2026: आईसीसी हर महीने शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द मंथ के खिताब से नवाजती है. इंटरनेशनल क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ये अवॉर्ड मिलता है. अब आईसीसी ने अगस्त के लिए दुनिया के 3 स्टार खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट किया है. इस लिस्ट में इंग्लैंड, श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाड़ी का नाम है. खास बात ये है कि एक भी भारतीय खिलाड़ी इस लिस्ट में जगह नहीं बना सके.
आईसीसी ने किया बड़ा ऐलान
आईसीसी ने श्रीलंका के सोनल दिनुशा, इंग्लैंड के ओली रॉबिन्सन और बांग्लादेश के हसन महमूद को चुना है. इन तीनों ही खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया था और अपनी टीम के लिए बेहतरीन खेल दिखाया था.
सोनल दिनुशा ने भारत के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. पहले टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने शतक लगाया, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 84 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा दूसरे मैच में भी सोनल ने अपने बल्ले से दमखम दिखाया. उन्होंने पहली पारी में 103 रनों की पारी खेली, जबकि दूसरे मैच में उन्होंने 133 रन नाबाद बनाकर श्रीलंका को हारा हुआ मुकाबला ड्रॉ कराया. उन्होंने 140 की औसत के साथ इस सीरीज में 420 रन बनाए.
पाकिस्तान के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अगस्त में 2 मैच खेले और 16 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. पहले टेस्ट मैच में तो रॉबिन्सन ने 80 रन खर्च कर 8 विकेट अपनी झोली में डाले थे और अपने करियर का बेस्ट प्रदर्शन भी किया था. उनकी शानदार गेंदबाजी के आगे पाकिस्तानी टीम को हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड ने पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ एक पारी और 103 रनों से जीता, जबकि दूसरा मुकाबला इंग्लैंड ने 194 रनों के बड़े अंतर से जीता.
हसन महमूद ने बांग्लादेश के लिए शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर कंगारुओं के खिलाफ पहले मैच की पहली पारी में 55 रन खर्च कर 6 बल्लेबाजों को आउट किया था. वहीं दूसरी पारी में इस गेंदबाज ने 56 रन खर्च कर 3 विकेट लिए थे. इस तरह उन्होंने 9 विकेट लेकर बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दिलाई. अब आईसीसी ने उन्हें भी नॉमिनेट किया है.
संबंधित खबरें
शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
15 mins agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
43 mins agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
1 hr agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
1 hr ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
1 hr ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
2 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
2 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines