भारतीय टीम ने हाल ही में श्रीलंका का दौरा किया था, जहां पहर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी. इस सीरीज को भारत ने 1-0 से जीता था. पहला मैच भारत ने अपने नाम किया था, जबकि दूसरा मुकाबला ड्रॉ हुआ था. श्रीलंका के खिलाड़ी सोनल दिनुशा ने इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया और सबसे ज्यादा रन भी बनाए. उन्होंने 4 पारियों में 3 शतक और 1 अर्धशतक जमाया. अब आईसीसी ने उन्हें बड़ा इनाम दिया है.
सोनल दिनुशा का शानदार प्रदर्शन
इस सीरीज में सोनल दिनुशा ने सबसे ज्यादा रन बनाए और खेली गई 4 पारियों में 140 की औसत के साथ 420 रन बनाए थे. अपनी बल्लेबाजी से उन्होंने भारतीय गेंदबाजों को खूब परेशान किया था. सोनल ने श्रीलंका के लिए चारों ही पारियों की मुश्किल परिस्थिति में बेहतरीन बल्लेबाजी की थी.
अब आईसीसी ने सोनल को अगस्त 2026 के लिए आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड दिया है. आईसीसी की ओर से जारी बयान में सोनल ने अवॉर्ड मिलने के बाद खुशी जाहिर की.
उन्होंने कहा “यह सम्मान मेरे लिए बहुत मायने रखता है, खासकर मेरे करियर की शुरुआत में ही, और मैं इस सम्मान के लिए आईसीसी का वास्तव में आभारी हूं. तीन शतक बनाना एक सपने के सच होने जैसा था, और कोलंबो और गाले में अपने घरेलू प्रशंसकों के सामने इन्हें हासिल करने से यह और भी अधिक सार्थक हो गया. भले ही हमें मनचाहा परिणाम नहीं मिला, लेकिन दूसरे मैच में हमारी टीम ने जिस तरह से वापसी की, उससे हमारी टीम का चरित्र, विश्वास और दृढ़ संकल्प स्पष्ट होता है. मुझे अपने साथियों के साथ उस संघर्ष में शामिल होने पर गर्व है.”
अब तक ऐसा रहा है करियर
25 साल के सोनल ने अब तक श्रीलंका के लिए केवल 5 ही टेस्ट मैच में प्रतिनिधित्व किया है. इसके अलावा उन्हें वनडे और टी-20 में अभी तक श्रीलंका की ओर से डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है. जून 2025 में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका के लिए टेस्ट डेब्यू किया था. इस सीरीज में भी इस खिलाड़ी ने खासा प्रभावित किया. अब तक खेले गए 5 टेस्ट मैच में उन्होंने 86.57 की औसत के साथ 606 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक के अलावा 2 अर्धशतक शामिल हैं.
वहीं, 70 फर्स्ट क्लास मैच में उन्होंने 48.44 की औसत के साथ 4118 रन बनाए हैं, जबकि 73 लिस्ट A मैच में इस खिलाड़ी के बल्ले से 1602 रन निकले हैं. वहीं, 25 टी-20 मैच में उन्होंने 198 रन बनाए हैं.
संबंधित खबरें
'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
11 mins agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
37 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
5 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
14 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines