IND vs BAN: बारिश रुकते ही रंग में लौटी टीम इंडिया, बांग्लादेश को 5 रन से हराया
Edited By Siddharth Sharma
IND vs BAN T20 World Cup 2022 Live Update (pic credit- BCCI)
Edited By Siddharth Sharma
IND vs BAN T20 World Cup 2022 Live Update (pic credit- BCCI)
IND vs BAN: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में आज भारत और बांग्लादेश के बीच मैच खेला गया। रोमांचक मैच में भारत ने जीत हासिल कर ली है। भारत ने बांग्लादेश को 5 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ भारत का सेमीफाइनल में टिकट पक्का हो गया है। बारिश के बाद मैच शुरू हुआ तो जवाब में बांग्लादेश ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 16 ओवर में 6 विकेट खोकर 145 रन ही बना पाई।
इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 184 रन बनाए।
https://twitter.com/ICC/status/1587738611507675136
मैच एडिलेड क्रिकेट ग्राउंड में हो रहा है। इस मैच को जीतना भारत के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी की बदौलत उसकी सेमीफाइनल में जाने की राह आसान होगी। भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया है। टीम में दीपक हुड्डा की जगह अक्षर पटेल को जगह दी गई है।
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (c), अफिफ हुसैन, यासिर अली, मोसादेक हुसैन, शोरफुल इस्लाम, नूरुल हसन (wk), मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, तस्कीन अहमद
भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, रोहित शर्मा (c), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (wk), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह
भारतीय टीम को इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। जबकि बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को हराया है। भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी अच्छी चल रही है लेकिन उसका टॉप ऑर्डर अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है।
बांग्लादेश टीम के तरफ से अभी तक खेले गए तीनों मुकाबलों में तस्कीन अहमद काफी अच्छी लय में नजर आए हैं इस मैच में बांग्लादेश टीम को लिटन दास, शाकिब अल हसन जैसे खिलाड़ियों से अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद है। दोनों टीमें इस करो या मरो मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।
भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विश्व कप के मुकाबलों का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। यह मैच आप स्टार स्पोर्ट्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं।
वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: