ICC Rule Change: आईसीसी की तरफ से क्रिकेट को लोगों के बीच में लोकप्रिय बनाए रखने के लिए नियमों में बदलाव किए जा सकते हैं. आईसीसी की बोर्ड मीटिंग में इसको लेकर चर्चा जोरों से चल रही है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार आईसीसी की तरफ से 3 नियमों में बदलाव किए जा सकते हैं जिसको लेकर आगामी बैठक में चर्चा होगी. इस नियमों के लागू होने के साथ ही टेस्ट, वनडे और टी20 क्रिकेट की सूरत बदल सकती है. इनमें से एक नियम मैदान पर हेड कोच की एंट्री को लेकर भी है. आइए आपको भी बताते हैं कि आईसीसी की तरफ से कौन-कौन से नियमों में बदलाव किए जा सकते हैं.
मैदान में खिलाड़ियों के बीच जा पाएंगे हेड कोच
मैच के दौरान आईसीसी के नियमों के अनुसार अगर ड्रिंक ब्रेक होता है तो मैदान पर सबस्टीट्यूट खिलाड़ी ड्रिंक्स लेकर पहुंचते हैं. इसी के साथ कोई मैसेज या सुझाव लेकर भी किसी खिलाड़ी को ही मैदान पर जाना पड़ता है लेकिन सामने आ रही जानकारी के अनुसार अब हेड कोच भी ड्रिंक ब्रेक के दौरान मैदान पर अपने खिलाड़ियों से बातचीत के जा पाएंगे. आईपीएल में टाइम आउट के दौरान कोच मैदान पर खिलाड़ियों से बात करने के लिए आते हैं लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में इसकी अनुमति नहीं होती है.
मैच के दौरान आईसीसी के नियमों कगा कम
टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक पारी के खत्म होने के बाद दूसरी पारी शुरू होने के बीच में 20 मिनट का समय दिया जाता है, जिसे अब कम करने पर विचार किया जा रहा है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार इनिंग्स ब्रेक को घटाकर सिर्फ 15 मिनट किया जा सकता है. इससे मैच को जल्दी खत्म करने में मदद मिलेगी और दर्शकों को ज्यादा इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा.
हॉक आई तकनीक लेकर आएगी ICC
क्रिकेट में गेंदबाजों के एक्शन को लेकर भी आए दिन सवाल खड़े होते रहते हैं. ऐसे में इसको लेकर भी आईसीसी अब नई तकनीक लाने पर विचार कर रही है. रिपोर्ट के अनुसार अगर नियमों में बदलाव होते हैं तो बॉलिंग एक्शन की जांच करने के लिए हॉक-आई तकनीक का उपयोग किया जाएगा. ऐसे में अगर कोई गेंदबाज अपनी कोहनी को तय नियम यानी कि 15 डिग्री से ज्यादा मोड़ रहा होगा, तो अंपायर मैदान पर ही तकनीक की मदद से तुरंत फैसला ले सकेंगे.
ये भी पढ़िए- कौन हैं गुरिंदरवीर सिंह? जो बना रफ्तार का सूरमा, युवराज सिंह से लेकर सचिन तेंदुलकर तक हर कोई कर रहा सलाम
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
9 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
35 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
1 hr agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines